hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारतीय फुटबॉल को झटका : फीफा ने एआईएफएफ को निलंबित किया, अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी भी छिनी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > भारतीय फुटबॉल को झटका : फीफा ने एआईएफएफ को निलंबित किया, अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी भी छिनी
खेलहिन्दी

भारतीय फुटबॉल को झटका : फीफा ने एआईएफएफ को निलंबित किया, अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी भी छिनी

Vinayak Barot
Last updated: August 16, 2022 6:34 pm
Vinayak Barot
Published: August 16, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 अगस्त। विश्व फुटबॉल को संचालित करने वाली सर्वोच्च संस्था फीफा (FIFA) भारत को बड़ा झटका देते हुए ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फीफा ने भारतीय फुटबॉल के संचालन में थर्ड पार्टी के अनुचित प्रभाव का हवाला देते हुए यह फैसला किया है। इस निलंबन का यह दुष्परिणाम हुआ कि इसी वर्ष अक्टूबर में भारत में प्रस्तावित FIFA अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी भी स्वतः छिन गई है।

‘अनुचित हस्तक्षेप’ की वजह से किया गया निलंबित

दरअसल, फीफा ने अपने बयान में कहा कि परिषद के ब्यूरो ने सर्वसम्मति से एआईएफएफ को ‘अनुचित हस्तक्षेप’ की वजह से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला लिया है। यह फीफा के नियमों का गंभीर उल्लंघन है। फीफा ने कहा है कि एआईएफएफ कार्यकारी समिति की शक्तियों को ग्रहण करने के लिए प्रशासकों की एक समिति गठित करने के आदेश के निरस्त होने और एआईएफएफ प्रशासन द्वारा दैनिक मामलों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने के बाद निलंबन हटा लिया जाएगा।

अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी नहीं कर सकेगा भारत

फीफा के इस बयान में कहा गया है कि निलंबन का मतलब है कि भारत में 11-30 अक्टूबर 2022 तक प्रस्तावित FIFA अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 का आयोजन भी नहीं हो सकेगा। हालांकि, फीफा ने कहा कि वह टूर्नामेंट के संबंध में अगले कदमों का आकलन कर रहा है और जरूरत पड़ने पर इस मामले को ब्यूरो में भेजा जाएगा। वैश्विक संस्था ने यह भी कहा कि वह भारत के खेल मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है और उम्मीद है कि मामले का सकारात्मक परिणाम आ जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होगी सुनवाई

दरअसल, फीफा ने इस महीने की शुरुआत में ही तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण एआईएफएफ को निलंबित करने की धमकी दी थी। यह चेतावनी एआईएफएफ के चुनाव कराने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के कुछ ही दिनों बाद दी गई थी। 28 अगस्त को एआईएफएफ के चुनाव होने हैं। इस मामले में बुधावार, 17 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है।

 

You Might Also Like

जापान की नव नियुक्त प्रधानमंत्री साने ताकाइची से पीएम मोदी ने की बात, रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी पर की चर्चा
अमित मालवीय का आरोप – सत्येंद्र जैन ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से वसूली 10 करोड़ की प्रोटेक्शन मनी
Raj Kapoor 100th Anniversary : कपूर परिवार से मिले पीएम मोदी, कहा- राज कपूर की 100वीं जयंती भारतीय सिनेमा के सफर में मील का पत्थर
मोदी सरकार की कमजोर विदेश नीति के कारण घिर गया है देश : सोनिया गांधी
कोरोना संकट : नीतीश सरकार ने भी बिहार में 15 मई तक लगाया लॉकडाउन
TAGGED:AIFFfifafifa suspends aiffFootball
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीराष्ट्रीयशिक्षा

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

August 10, 2026

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?