1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल
  4. कॉमनवेल्थ गेम्स का रंगारंग आगाज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं
कॉमनवेल्थ गेम्स का रंगारंग आगाज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

कॉमनवेल्थ गेम्स का रंगारंग आगाज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

0
Social Share

नई दिल्ली, 29 जुलाई। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आगाज हो चुका है। 28 जुलाई की रात बर्मिंघम के एलेक्जेंडर स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भारत समेत 72 देश परेड में शामिल हुए। बता दें कि 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से लेकर आठ अगस्त तक होगा।भारतीय समय के अनुसार 29 जुलाई को रात 12.30 बजे उद्घाटन समारोह शुरू हुआ। इस बार सीडब्ल्यूजी गेम्स में दुनियाभर के करीब 72 देश हिस्सा ले रहे हैं। इस बार भारत की तरफ से इस बार 215 खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी इस बार ज्यादा से ज्यादा मेडल लाकर देश का मान बढ़ाने का काम करेंगे।

 

 

 

 

 

 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्‍ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “सभी देशवासियों की ओर से राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए मैं भारतीय दल को शुभकामनाएं देती हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित करेंगे। सभी देशवासी आपकी विजय की मंगल कामना करते हैं।”

  • ओपनिंग सेरेमनी में भारत का जलवा

गुरुवार को बर्मिंघम में आयोजित उद्घाटन समारोह में स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने भारत का नेतृत्व किया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code