1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड : उत्तरकाशी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 26 लोगों की मौत, 4 घायल
उत्तराखंड : उत्तरकाशी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 26 लोगों की मौत, 4 घायल

उत्तराखंड : उत्तरकाशी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 26 लोगों की मौत, 4 घायल

0
Social Share

उत्तरकाशी, 5 जून। यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जब अनियंत्रित होकर एक बस खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में ड्राइवर और कंडक्टर सहित 30 लोग सवार थे। अंतिम समाचार मिलने तक 26 शव बरामद किए गए हैं और चार यात्री घायल हैं। यह बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी है। सूचना मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ के जवानों को राहत वचाब कार्य पर लगाया गया है।

एसपी अर्पण यधुवंशी ने बताया कि डामटा से तकरीबन 2 किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ है। बस में सवार यात्री जिला पन्ना मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। तीन एंबुलेंस स्पॉट पर पहुंच गई है। राहत बचाव कार्य जारी है। बस में ड्राइवर व कंडक्टर सहित 30 लोग सवार थे। चार लोग गंभीर रुप से घायल बताये जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु ने सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। सभी यात्री मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं। सभी यात्री यमुनोत्री से दर्शन करके लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि डामटा जो कि हिमाचल-उत्तराखंड के बॉर्डर के पास का एरिया है, वहां पर हादसा हुआ है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code