क्राइस्टचर्च, 24 अक्टूबर। क्राइस्टचर्च के जिस हैगली ओवल ग्राउंड पर दो दिन पूर्व टीम इंडिया ने अपने टी20 क्रिकेट इतिहास में रिकॉर्ड लक्ष्य (226) का सफलता पूर्वक पीछा किया था, वहीं शनिवार को 181 रनों का लक्ष्य पाने में उसे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि विकट परिस्थितियों में तिलक वर्मा (नाबाद 51 रन, 26 गेंद, एक छक्का, छह चौके) ने नीतीश कुमार रेड्डी (नाबाद 26 रन, 13 गेंद, एक छक्का, एक चौका) संग मोर्चा संभाला और भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक गेंद के शेष रहते न्यूजीलैंड पर चार विकेट की रोमांचक जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली।
A late surge from India powers them to a 2-0 lead in the T20I series against New Zealand 💪
📝: https://t.co/hEloMLNHci https://t.co/C6Dcsu5vCg
— ICC (@ICC) October 24, 2026
फिलिप्स व जैकब्स के पचासों से 180 तक पहुंचा था न्यूजीलैंड
पहले बल्लेबाजी पर बाध्य न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स के लगातार दूसरे विस्फोटक अर्धशतक (70 रन, 43 गेंद, चार छक्के, चार चौके) व बेवन जैकब्स (58 रन, 46 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) संग उनकी शतकीय भागीदारी से पांच विकेट पर 180 रन बनाए थे।
70 रनों के भीतर भारत की आधी टीम लौट गई थी
जवाबी काररवाई के दौरान पिछले मैच के ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ संजू सैमसन सहित शीर्ष क्रम के पांच बल्लेबाज 11वें ओवर में 70 रनों के भीतर लौट गए थे। इनमें चोटिल ईशान किशन के स्थान पर एकादश में वापसी करने वाले किशोरवय वैभव सूर्यवंशी (चार रन) भी शामिल थे।
https://t.co/iCGZ6KWetq
— BCCI (@BCCI) October 24, 2026
तिलक ने नमन व नीतीश संग उपयोगी भागीदारियों से सुनिश्चित की जीत
फिलहाल यहीं ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ तिलक ने कमान संभाली। उन्होंने पहले नमन धीर (31 रन, 17 गेंद, तीन छक्के, एक चौका) संग 25 गेंदों पर 42 रन जोड़कर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। उसके बाद तिलक व नीतीश ने निर्णायक प्रहार के बीच सातवें विकेट के लिए 30 गेंदों पर 69 रनों की अटूट साझेदारी से हुए दल को मंजिल दिला दी, जिसने 19.5 ओवरों में छह विकेट पर 181 रन बना लिए।
Tilak 𝐂𝐋𝐔𝐓𝐂𝐇 Varma 🫡
The #TeamIndia Vice-Captain walks away with a well-deserved POTM award 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/FZtUFIFWS2
#NZvIND https://t.co/zyfDlnctxQ
— BCCI (@BCCI) October 24, 2026
कीवी कप्तान सैंटनर ने भारत के 4 बल्लेबाजों को लौटाया
भारतीय पारी देखें तो संजू (14 रन, 17 गेंद, एक छक्का, एक चौका) व अभिषेक शर्मा (27 रन, 21 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) ने 28 गेंदों पर 40 रन जोड़कर संतोषजनक शुरुआत दी। लेकिन जैकब डफी ने पांचवें ओवर में सैमसन को लौटाया तो अचानक लाइन लग गई और विपक्षी कप्तान मिचेल सैंटनर (4-21) सहित अन्य गेंदबाजों के सामने 30 रनों की वृद्धि पर पांच बल्लेबाज लौट गए। इनमें अभिषेक, कप्तान श्रेयस अय्यर (सात रन) व अक्षर पटेल (11 रन, नौ गेंद, एक छक्का) को तो सैंटनर ने सिर्फ गेंदों के भीतर लौटा दिया जबकि वैभव को नैथन स्मिथ ने शिकार बनाया।
4-21 off his four overs. That’s our skipper 😍 https://t.co/vi2jn2w92S
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 24, 2026
तिलक व नीतीश के बीच 30 गेंदो पर 69 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी
हालांकि तिलक को नमन का साथ मिला, जिन्होंने पिछले मैच में अटूट पारी से दल की जीत सुनिश्चित की थी। दोनों ने स्कोर 112 रनों तक पहुंचाया, तभी सैंटनर ने 15वें ओवर में नमन को एक्स्ट्रा कवर में फिलिप्स से कैच कराया तो भारत को 31 गेंदों पर 69 रनों की दरकार थी। तिलक ने मौके की नजाकत भांपते हुए नए बल्लेबाज नीतीश संग यहीं से रफ्तार बढ़ाई और उनकी टीम अंतिम ओवर तक खिंचे लगातार दूसरे मैच में विजयी मुस्कान के साथ बाहर लौटी।
You know it’s clutch when @TilakV9 pulls out this celebration 🥶
#TeamIndia | #NZvIND https://t.co/WJTeZB1xzZ
— BCCI (@BCCI) October 24, 2026
इसके पूर्व कीवी पारी की शुरुआत भी ठीक नहीं रही और छठे ओवर में 41 रनों के भीतर टिम साइफर्ट (सात रन, एक छक्का), फिन एलेन (16 रन, 14 गेंद, एक छक्का) व डेरिल मिचेल (छह रन, एक चौका) क्रमशः अर्शदीप सिंह (2-33), प्रिंस यादव (1-30) व भुवनेश्वर कुमार (1-50) के शिकार बने।

फिलिप्स व जैकब्स के बीच 77 गेंदों पर 116 रनों की तेज भागीदारी
लेकिन इसके बाद फिलिप्स ने फिर पहले मैच की भांति आक्रामक तेवर दिखाते हुए अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने जैकब्स संग चौथे विकेट के लिए 77 गेंदों पर 116 रनों की तेज भागीदारी से टीम को 157 तक पहुंचा दिया। अंततः अर्शदीप ने 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर ग्लेन से छुटकारा पाया जबकि नीतीश ने 19वें ओवर में जैकब्स को आउट किया। सैंटनर (नाबाद चार रन) के साथ माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 10 रन, दो गेंद, एक छक्का, एक चौका) ने टीम को 180 तक पहुंचाया। अंतिम दो ओवरों में मेजबानों ने 23 रन बटोरे।
वेलिंगटन में 27 अक्टूबर को खेला जाएगा तीसरा मैच
दोनों टीमें अब 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में तीसरा मैच खेलेंगी। वहीं ऑकलैंड (30 अक्टूबर) व हैमिल्टन (तीन नवम्बर) में अगले दो मुकाबले होंगे।


