बॉलीवुड : ‘माजा मा’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ ये कलाकार आएंगे नजर

मुंबई, 29 अप्रैल। बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में शानदार अभिनय से सिने दर्शकों के दिलो-दिमाग में रच-बस चुकीं ख्यातिनाम एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ रुख कर लिया है। इस क्रम में बीते दिनों नेटफ्लिक्स पर फिल्म ‘द फेम गेम’ में अपने किरदार से धूम मचाने के बाद माधुरी अब अपने नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं और वह बहुत जल्द फिल्म ‘मजा मा’ में दिखाई देंगी।

माधुरी दीक्षित की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है। पोस्टर में माधुरी दीक्षित नेने, गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह और सृष्टि श्रीवास्तव नजर आ रहे है। पोस्टर में आधे लोगों के चेहरे पर खुशी झलक रही है तो आधे लोग शॉक नजर आ रहे हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by amazon prime video IN (@primevideoin)

इस फिल्म में माधुरी दीक्षित मां की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी कर रहे हैं और इसकी पटकथा सुमित बथेजा ने लिखी है। इस फिल्म का निर्माण लियो मीडिया कलेक्टिव और अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने किया है। इस फिल्म में शीबा चड्ढा, रजित कपूर और सिमोन सिंह भी अपने मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular