hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कर्नाटक : बेंगलुरु के 8 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल संदेश के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कर्नाटक : बेंगलुरु के 8 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल संदेश के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
राष्ट्रीयहिन्दी

कर्नाटक : बेंगलुरु के 8 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल संदेश के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

Vinayak Barot
Last updated: April 8, 2022 6:32 pm
Vinayak Barot
Published: April 8, 2022
Share
SHARE

बेंगलुरु, 8 अप्रैल। बेंगलुरु शहर के आठ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ‘ई-मेल’ के जरिए मिले संदेश के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शहर के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पंत ने मीडिया को बताया, ‘बेंगलुरु के बाहरी इलाके के आठ स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी मिली है। हमारी स्थानीय पुलिस इसकी जांच कर रही है। बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।’

सभी स्कूलों में अलग ईमेल आईडी का इस्तेमाल हुआ

दूसरी तरफ पूर्वी क्षेत्र के एडिशनल पुलिस कमिश्नर सुब्रमण्येश्वर राव ने कहा, ‘हमें आठ स्कूलों से शिकायत मिली थी। सभी स्कूलों में अलग ईमेल आईडी का इस्तेमाल हुआ है। यह घटना इन स्कूलों में होने वाली SSLC परीक्षाओं के साथ भी मेल खा रहा था। पहले भी जब परीक्षाएं हुई हैं, तब भी ऐसी फर्जी कॉल आई हैं।’

स्कूलों की जांच करने के बाद कुछ नहीं मिला

उन्होंने कहा, ‘हमें स्कूलों की जांच करने के बाद कुछ नहीं मिला है। हमारी दो टीमें ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं। स्रोत का पता चलने के बाद हम दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी काररवाई करेंगे।’

गौरतलब है कि शहर के विभिन्न स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे मेल में कहा गया कि स्कूल में ‘बेहद शक्तिशाली बम’ लगाया गया है। जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें महादेवपुरा स्थित ओपलन इंटरनेशनल स्कूल, वरथुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, हेनूर स्थित न्यू एकेडमी स्कूल, सेंट विंसेंट पॉल स्कूल और गोविंदपुरा इंडियन पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

You Might Also Like

महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि आज : पीएम मोदी व सीएम योगी समेत कई भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बापू के आदर्श विकसित भारत की प्रेरणा
पीएम मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं, छात्रों से मांगें माफी
पैगंबर मोहम्मद विवाद : पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी के सिर कलम करने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर प्रहार – मुर्शिदाबाद-मालदा में जो हुआ, TMC सरकार की निर्ममता का उदाहरण
पूजा हेगड़े के साथ फ्लाइट में हुई बदतमीजी, ट्विटर पर स्टाफ की लगाई जमकर क्लास
TAGGED:BangaloreEmail MessageKARNATAKApolice commissioner Kamal PantThreatening to blow up 8 schools
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

August 10, 2026

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?