प्रियंका गांधी का हमला – लखीमपुर पीड़ितों का सुप्रीम कोर्ट पहुंचना भाजपा सरकार के लिए शर्मनाक

नई दिल्ली, 23 फरवरी। कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर खीरी में गाड़ी से कुचले गए किसानों के परिजनों का न्याय के लिए उच्चतम न्यायालय में गुहार लगाना भाजपा सरकार के लिए शर्मनाक करार दिया है।

पीड़ितों के प्रति सरकार का रवैया गैर जिम्मेदाराना 

प्रियंका वाड्रा में बुधवार को कहा कि पीड़ित परिजनों को सरकार को खुद न्याय दिलाना चाहिए था, लेकिन सरकार का उनके प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया रहा है, जिसके कारण उन्हें न्याय पाने के लिए खुद उच्चतम न्यायालय में गुहार लगानी पड़ रही है।

भाजपा ने सारी ताकत मंत्री के बेटे को बचाने में लगा दी

कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा, ‘कितनी शर्मनाक बात है कि लखीमपुर किसान नरसंहार के पीड़ित परिवारों को खुद माननीय उच्चतम न्यायालय में जाकर न्याय की गुहार लगानी पड़ रही है। जिम्मेदारी सरकार की थी, लेकिन भाजपा ने सारी ताकत मंत्री के बेटे को बचाने में लगाई। किसान भाजपा सरकार के इस अन्याय को भूलेंगे नहीं।’

RELATED ARTICLES

Most Popular