hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमित शाह की हुंकार – 300 से ज्यादा सीटों के साथ उत्तर प्रदेश में इतिहास दोहराएगी भाजपा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > अमित शाह की हुंकार – 300 से ज्यादा सीटों के साथ उत्तर प्रदेश में इतिहास दोहराएगी भाजपा
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अमित शाह की हुंकार – 300 से ज्यादा सीटों के साथ उत्तर प्रदेश में इतिहास दोहराएगी भाजपा

Vinayak Barot
Last updated: February 4, 2022 4:10 pm
Vinayak Barot
Published: February 4, 2022
Share
SHARE

गोरखपुर, 4 फरवरी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को 300 से ज्यादा सीटों की जीत का संकल्प दिलाते हुए हुंकार भरी कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से दोबारा सरकार बनाकर इतिहास दोहराएगी। 2014 के लोकसभा चुनाव, 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के संसदीय चुनाव की भांति ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का रास्ता अख्तियार करते हुए यहां की जनता एक बार फिर भाजपा को प्रचंड बहुमत की जीत सौंपने जा रही है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं…#विजयी_भव_योगीजी https://t.co/7q4HTlKPXZ

— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) February 4, 2022

सीएम योगी के कार्यकाल की सराहना तो पूर्व की सरकारों पर साधा निशाना

शाह ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नामांकन पत्र दाखिले से पूर्व महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में सुरक्षा विकास और सुशासन को लेकर सीएम योगी के कार्यकाल की मुक्त कंठ से सराहना की, कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया तो वहीं पूर्व की सरकारों पर जमकर निशाना साधा।

https://twitter.com/BJP4UP/status/1489511657961586692

अमित शाह ने कहा, ‘आज मुझे वर्ष 2013 का वह दौर याद आता है, जब मुझे लोकसभा चुनाव के लिए यूपी का प्रभारी बनाया गया था। उस समय मीडिया के साथी कहा करते थे कि कहां भेजा जा रहा है आपको, वहां तो भाजपा डबल डिजिट में भी नहीं आएगी। पर नरेंद्र मोदी के विजन, कार्यकर्ताओं के दम पर और जनता के समर्थन से विपक्ष की सभी पार्टियां मिलकर भी डबल डिजिट में नहीं आ सकीं जबकि हमने 73 संसदीय सीटें जीतीं। इसी तरह 2017 के विधानसभा चुनाव में जब हम कहते थे कि भाजपा 300 पार तो हमारा मखौल उड़ाया जाता था। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने 300 पार के संकल्प को पूरा कर दिखाया।’

भाजपा ही उत्तर प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बना सकती है

उन्होंने कहा, ‘इस चुनाव में भी प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन है। जनता भाजपा के साथ है और हम विधानसभा चुनाव में 300 पार के संकल्प को पूरा कर दिखाएंगे। भाजपा ही उत्तर प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बना सकती है।’ उन्होंने इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाने और विनम्रता पूर्वक समर्थन व सहयोग मांगने की नसीहत दी।

यूपी को मोदी का दुलार, योगी की कर्मठता की सौगात

गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र भी यूपी है। उत्तर प्रदेश को मोदी जी का दुलार मिलता है तो इसे योगी जी की कर्मठता की सौगात भी मिली है। मोदी जी कहा करते हैं कि देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। मोदी जी व योगी जी ने न सिर्फ इस प्रदेश का विकास किया है बल्कि जन-जन के उत्थान में भी लगे हैं।

आज उत्तर प्रदेश 45 योजनाओं में नंबर वन

शाह ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में पीएम मोदी द्वारा लागू जनकल्याणकारी योजनाओं का शानदार क्रियान्वयन हुआ है। केंद्र की 73 योजनाओं में उत्तर प्रदेश न सिर्फ एक से पांच रैंकिंग के बीच है बल्कि 45 योजनाओं में नंबर वन है। यूपी में 1.73 करोड़ महिलाओं को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन, 1.82 करोड़ परिवारों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन और 43.5 लाख लोगों को पीएम आवास की सौगात भाजपा सरकार ने दी है। कोरोना पर काबू के लिए मुफ्त वैक्सीन देने में यूपी पूरे देश में अग्रणी है। यहां 15 करोड़ लोगों को दो वर्षों के लिए मोदी सरकार ने मुफ्त राशन की व्यवस्था की है, जिसमें योगी जी ने खाद्य तेल, दाल और नमक को भी जोड़ दिया है।

You Might Also Like

क्रेमलिन ने की पुष्टि – रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिसम्बर में भारत दौरा करेंगे, पीएम मोदी के साथ वार्षिक शिखर बैठक होगी
सिंदूर मिटाने की हरकत का करारा जवाब दे रही सेना के साथ खड़ा है पूरा देश : कांग्रेस
चंडीगढ़ विश्विद्यालय में एक छात्रा ने 60 लड़कियों का MMS बनाकर इंटरनेट पर डाला, 8 ने की आत्महत्या की कोशिश!
बैंक, वाहन व रियल्टी ने शेयर बाजार को दी मजबूती, सेंसेक्स 919 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार
बिहार : अकेले रह गए वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी, तीनों विधायकों के भाजपा में जाने के बाद  मंत्री पद भी खतरे में
TAGGED:amit shahBJPcm yogiCM Yogi's nominationGorakhpurhome ministerpm modiUP elections
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

August 11, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?