1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. बिरजू महाराज के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति
बिरजू महाराज के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

बिरजू महाराज के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

0
Social Share

नई दिल्ली, 17 जनवरी। दुनियाभर में अपने कथक नृत्य के लिए मशहूर रहे बिरजू महाराज का रविवार देर रात निधन हो गया। बिरजू महाराज अगले महीने 84 साल के होने वाले थे। उन्हें 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान भी मिला है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और खैरागढ़ विश्वविद्यालय ने बिरजू महाराज को डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी दी थी।

महान कथक नृतक बिरजू महाराज के निधन पर उनकी पोती रागिनी महाराज ने बताया, पिछले एक महीने से उनका इलाज चल रहा था। बीती रात उन्होंने मेरे हाथों से खाना खाया, मैंने कॉफी भी पिलाई। वे रात के भोजन के बाद अंताक्षरी खेल रहे थे, जब अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी। हम उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन उन्हें बचाया न जा सका।

पीएम मोदी समेत राजनेताओं ने जताया शोक

बिरजू महाराज के निधन की खबर आने के बाद से बॉलीवुड और तमाम राजनेता सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बिरजू महाराज के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने तस्वीर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!’

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code