hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में कोरोना संकट : बढ़ती जा रही संक्रमितों की संख्या 24 घंटे में 27,553 नए मामले
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारत में कोरोना संकट : बढ़ती जा रही संक्रमितों की संख्या 24 घंटे में 27,553 नए मामले
राष्ट्रीयहिन्दी

भारत में कोरोना संकट : बढ़ती जा रही संक्रमितों की संख्या 24 घंटे में 27,553 नए मामले

Vinayak Barot
Last updated: January 2, 2022 11:37 am
Vinayak Barot
Published: January 2, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 2 जनवरी। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस क्रम में बीते 24 घंटे के अंदर 27,553 नए मामलों की पुष्टि हुई जबकि दिनभर में 9,249 रोगी स्वस्थ हुए और केरल का 219 बैकलॉग (पूर्व की तिथियों में हुईं मौतों का आंकड़ा सरकारी दिशानिर्देशों के बाद जोड़ा गया) जोड़कर दिनभर में 284 मौतें दर्शाई गईं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश में अब तक ओमिक्रॉन के 1,525 पुष्ट केस, 560 स्वस्थ

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की बात करें तो 24 घंटे के भीतर ऐसे 94 मरीजों की वृद्धि हुई। इसके साथ ही अब तक देश के 23 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन के कुल 1,525 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि इनमें एक तिहाई से ज्यादा 560 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के पांच राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 100 से ज्यादा है। इनमें महाराष्ट्र (460), दिल्ली (351) तमिलनाडु (136), गुजरात (117) और केरल (109) शामिल हैं। इन राज्यों में अब तक स्वस्थ हो चुके ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या क्रमशः 180, 57, 69, 74 और एक है।

ओमिक्रॉन से प्रभावित 10 शीर्ष राज्यों का ब्यौरा

कोरोना के इलाजरत मरीजों की संख्या 1.22 लाख के पार

मंत्रालय के अनुसार कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच बीते 24 घंटे के अंदर 18,020 एक्टिव केस बढ़े। इसके साथ ही अब देश में इलाजरत मरीजों की संख्या 1.22 लाख के पार 1,22,801 तक जा पहुंची है। स्वस्थ होने की मौजूदा दर गिरकर 98.27 प्रतिशत हो गई है जबकि सक्रियता दर बढ़कर 0.35 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.55 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर बढ़कर 1.35 प्रतिशत तक जा पहुंची है।

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 351 दिनों में अब तक 145.44 करोड़ कोविडरोधी टीके लगाए जा चुके हैं और कुल 68.00 करोड़ लोगों के कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी हैं।

You Might Also Like

भारतीय स्टेट बैंक ने सावधि जमा पर बढ़ाईं ब्जाज दरें, अब ज्यादा होगा मुनाफा  
प्रधानमंत्री मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे इंडोनेशिया
उद्धव ठाकरे गुट पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, शिंदे गुट को ‘असली शिवसेना’ घोषित करने के स्पीकर के फैसले को दी चुनौती
वरिष्ठ पत्रकार विद्युत ठाकर का 93 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
अमरनाथ यात्रियों के लिए इस बार आधार कार्ड का सत्यापन जरूरी, 30 जून से शुरू होगी यात्रा
TAGGED:active casesCorona crisis in IndiaCovid-19fast pace of coronanew cases of coronaOmicron
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियां

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

August 10, 2026

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?