hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बॉलीवुड : शादी के बाद काम पर लौटे विक्की कौशल, लोगों ने पूछा- हलवा कैसा लगा?
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > बॉलीवुड : शादी के बाद काम पर लौटे विक्की कौशल, लोगों ने पूछा- हलवा कैसा लगा?
बॉलीवुडहिन्दी

बॉलीवुड : शादी के बाद काम पर लौटे विक्की कौशल, लोगों ने पूछा- हलवा कैसा लगा?

Vinayak Barot
Last updated: December 19, 2021 12:50 pm
Vinayak Barot
Published: December 19, 2021
Share
SHARE

मुंबई, 19 दिसंबर। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल शादी के करीब एक सप्ताह बाद अब काम पर वापसी कर चुके हैं। सिनेमा जगत की काफी चर्चित शादियों में से एक अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कटरीना कैफ की शादी को लेकर प्रशंसक काफी उत्सुक थे। इन दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रशंसकों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही थी।

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर काम पर वापसी करने की जानकारी दी। उन्होंने फोटो के साथ लिखा कि ”पहले चाय फिर कैमरा”। अभिनेता के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसक उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं और कटरीना कैफ के बारे में पुछ रहे हैं।

विक्की कौशल की इस सेल्फी पर कॉमेंट की बौछार हो रही है। सभी उनसे कटरीना कैफ को लेकर ही सवाल पूछ रहे हैं। विक्की के लिए सवालों की जमकर बारिश होने लगी है। लोगों ने कॉमेंट करते हुए पूछा है- कटरीना भौजी कहां हैं?

वहीं एक ने सवाल किया है – खिलाईं हलवा? दरअसल शुक्रवार को कटरीना ने एक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में उनके हाथ में हलवे की कटोरी थी और ऐक्ट्रेस ने कहा था- मैंने बनाई। इसके बाद उस हलवे की तारीफ करते हुए विक्की ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके बाद विक्की ने भी हलवे की एक फोटो शेयर कर कटरीना की तारीफ में लिखा था- बेस्ट हलवा एवर यानी अब तक का सबसे लाजवाब हलवा।

वहीं खबर है कि अभिनेता विक्की कौशल की पत्नी कटरीना कैफ भी जल्द ही काम पर वापस लौटने वाली है। अभिनेत्री अगले साल जनवरी के मध्य में अभिनेता सलमान खान के साथ टाइगर-3 की शूटिंग का काम पूरा करेगी। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी नौ दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में संपन्न हुई थी।

You Might Also Like

बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023 में प्रणव अदाणी बोले – अदाणी समूह बिहार में अपना निवेश 10 गुना बढ़ाकर 8700 करोड़ रुपये करने को तैयार
यूपी के अमेठी में शिक्षक सहित चार लोगों की हत्या का आरोपी चंदन पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली
छठ महापर्व : डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पहला चरण संपन्न, शुक्रवार को दिया जाएगा उगते सूर्य को अर्घ्य
कोरोना का कहर : दुुनियाभर में 24 घंटे के भीतर 16 लाख नए केस, 7 हजार मौतें, अमेरिका-फ्रांस-ब्रिटेन में टूटे सारे रिकॉर्ड
पीएम मोदी ने पीएम केयर्स फंड के न्यासी मंडल संग की बैठक, रतन टाटा भी नवनियुक्त न्यासियों में शामिल
TAGGED:bollywoodKatrina KaifVicky Kaushal
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदिल्लीराज्यहिन्दी

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

August 10, 2026

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?