1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश : वसीम रिजवी ने अपनाया सनातन धर्म, जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी नया नाम
उत्तर प्रदेश : वसीम रिजवी ने अपनाया सनातन धर्म, जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी नया नाम

उत्तर प्रदेश : वसीम रिजवी ने अपनाया सनातन धर्म, जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी नया नाम

0
Social Share

नई दिल्ली, 6 दिसंबर। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने पूर्व घोषणा के अनुरूप सोमवार को सनातन धर्म अपना लिया। इसके साथ ही उनका नाम भी बदल गया है। अब वह जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के नाम से जाने जाएंगे।

इस्लाम से निकाल दिया गया तो मेरी मर्जी है कि कौन सा धर्म स्वीकार करूं

इस्लाम छोड़कर हिन्दू बनने के बाद जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (वसीम रिजवी) ने कहा, ‘धर्म परिवर्तन की यहां कोई बात नहीं है, जब मुझे इस्लाम से निकाल दिया गया तो फिर मेरी मर्जी है कि मैं कौन सा धर्म स्वीकार करूं। सनातन धर्म दुनिया का सबसे पहला धर्म है, जितनी उसमें अच्छाइयां पाई जाती हैं और किसी धर्म में नहीं है। इस्लाम को हम धर्म ही नहीं समझते। हर जुमे की नमाज के बाद हमारा सिर काटने के लिए फतवे दिए जाते हैं तो ऐसी परिस्थिति में हमको कोई मुसलमान कहे, इससे हमको खुद शर्म आती है।’

रिजवी को यति नरसिंहानंद ने हिन्दू धर्म में शामिल कराया

गाजियाबाद के डासना मंदिर में यति नरसिंहानंद ने वसीम रिजवी को हिन्दू धर्म में शामिल कराया। इसके बाद जितेंद्र नारायण त्यागी यानी वसीम मंदिर में नजर आए। यहां उनके माथे पर त्रिपुंड था। उन्होंने गले में भगवा बाना पहना हुआ था और वह हाथ जोड़कर भगवान की पूजा कर रहे थे।

इस्लाम विरोधी बयानों से लगातार विवादों में रहे

गौरतलब है कि वसीम रिजवी अपने बयानों को लेकर लगातार विवादों में रहे हैं। पिछले काफी वक्त से वह ऐसे बयान देते आए हैं, जिन्हें इस्लाम विरोधी और मुस्लिम विरोधी माना गया। मुस्लिम समाज में भी वसीम रिजवी के खिलाफ काफी गुस्सा देखने को मिल रहा था।

इस्लाम में सुधार की मांग भी कर चुके हैं वसीम

वसीम रिजवी ने एक किताब भी लिखी है, जो इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के ऊपर है। इस किताब में भी उन्होंने इस्लाम धर्म और पैगंबर को लेकर ऐसी टिप्पणियां की हैं, जिनकी आलोचना की गई। रिजवी इस्लाम में सुधार की मांग भी कर चुके हैं। कुरान से 26 आयतें हटाने की याचिका उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code