hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने 26/11 आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने 26/11 आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीयहिन्दी

गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने 26/11 आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Vinayak Barot
Last updated: November 26, 2021 2:01 pm
Vinayak Barot
Published: November 26, 2021
Share
SHARE

मुंबई, 26 नवंबर।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में 13 वर्ष पूर्व 26 नवंबर को हुए आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी। अमित शाह के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्रियों –  नितिन गडकरी व डॉ. एस. जयशंकर और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 26/11 हमले की 13वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

अमित शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूं और उन सभी सुरक्षाकर्मियों के साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने कायरतापूर्ण हमलों में आतंकवादियों का डटकर सामना किया।’

मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूँ और उन सभी सुरक्षाकर्मियों के साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने कायरतापूर्ण हमलों में आतंकवादियों का डटकर सामना किया। पूरे देश को आपकी वीरता पर गर्व रहेगा। कृतज्ञ राष्ट्र सदैव आपके बलिदान का ऋणी रहेगा। pic.twitter.com/rgW2xsoXVj

— Amit Shah (@AmitShah) November 26, 2021

गृह मंत्री ने कहा, ‘पूरे देश को आपकी वीरता पर गर्व रहेगा। कृतज्ञ राष्ट्र सदैव आपके बलिदान का ऋणी रहेगा।’

गौरतलब है कि समुद्री रास्ते से आए पाकिस्तान के 10 जैश-ए-मोहम्मद आंतकियों ने 26 नवंबर, 2008 को मुबंई में भारतीय इतिहास के सबसे भीषण और भयावह आंतकी हमले को अंजाम दिया था। आतकवादियों ने ताज होटल सहित पूरे इलाके को आगजनी, बम और गोलबारी से दहला दिया था। इस हमले में 160 लोगों की जान चली गई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

इस भयावह हमले के होटल ताज में सैकड़ों लोग मौजूद थे, जिनकी जान बचाने के लिए हमारे कई जाबांज सिपाहियों ने अपनी जान दे दी। घटना की अगली सुबह तक बहादुर सिपाहियों ने नौ आतकवादियों  को ढेर कर दिया जबकि एक आंतकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ लिया गया था।

मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले में शहीद सभी को विनम्र श्रद्धांजलि और इस हमले का डटकर सामना करने वाले वीर सुरक्षाकर्मियों को नमन। #MumbaiTerrorAttack pic.twitter.com/5DCu3R8IVm

— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) November 26, 2021

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा, ‘मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले में शहीद सभी को विनम्र श्रद्धांजलि और इस हमले का डटकर सामना करने वाले वीर सुरक्षाकर्मियों को नमन।’

Never forget. pic.twitter.com/xXAVV5pT9h

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 26, 2021

केंद्रीय विदेश मंत्री एस, जयशंकर ने ताज होटल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘कभी नहीं भूलेंगे।’

सीमा पर कठिन मौसम में परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करता है।
आतंकवादी हमले में अपनी जान की बाज़ी लगाकर मासूमों को बचाता है।
जान की नहीं, जहान की फ़िक्र करता है।
परिवार की, गाँव की, देश की शान है- ऐसा मेरे देश का जवान है।

26/11 #MumbaiTerrorAttack के वीरों को नमन।

जय हिंद! pic.twitter.com/fFVQTGjMmx

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 26, 2021

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘सीमा पर कठिन मौसम में परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करता है। आतंकवादी हमले में अपनी जान की बाजी लगाकर मासूमों को बचाता है। जान की नहीं, जहान की फिक्र करता है। परिवार की, गांव की, देश की शान है – ऐसा मेरे देश का जवान है। 26/11 मुंबई हमले के वीरों को नमन।’

उधर मुंबई में शहीद स्मारक स्थल पर जाकर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, डिप्टी सीएम अजीत पवार और गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने भी 26/11 के आतंकी हमले के मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि दी।

मुंबई 26/11 आतंकी हमले में काल-कवलित हुए सभी निर्दोष नागरिकों व माँ भारती की रक्षा हेतु बलिदान देने वाले समस्त वीर जवानों को भावपूर्ण नमन व विनम्र श्रद्धांजलि।

हम सभी उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

आइए, एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से मिटाने हेतु संकल्पित हों।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 25, 2021

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुंबई 26/11 आतंकी हमले में काल-कवलित हुए सभी निर्दोष नागरिकों व मां भारती की रक्षा हेतु बलिदान देने वाले समस्त वीर जवानों को भावपूर्ण नमन व विनम्र श्रद्धांजलि। हम सभी उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. आइए, एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से मिटाने हेतु संकल्पित हों।’

You Might Also Like

यूपी : फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा, गंगा दशहरा पर गंगा नहाने गये 10 लोगों की डूबकर मौत
टी20 सीरीज : भारतीय महिलाओं ने किया क्लीन स्वीप, अंतिम मैच में बांग्लादेश 21 रनों से परास्त
उपचुनाव परिणाम पर बोले राहुल गांधी – ‘संविधान की रक्षा के लिए जनता I.N.D.I.A. के साथ’
प्रधानमंत्री मोदी ने तबला वादक जाकिर हुसैन के इंतकाल पर जताया शोक, बताया सच्चा उस्ताद
अदाणी टोटल गैस लिमिटेड और जियो-बीपी के बीच हुई साझेदारी
TAGGED:26/11 Terror AttackHome Minister Amit ShahMumbai Terror Attacktribute to martyrs
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीराष्ट्रीयशिक्षा

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

August 10, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?