श्रीलंका दौरे पहुंचे विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, महिन्दा राजपक्षे से की मुलाकात

कोलंबो, 4 अक्टूबर। भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने आज सोमवार को यहां श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिन्दा राजपक्षे से भेंट की। श्रृंगला दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक चार दिन श्रीलंका की यात्रा पर आये हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्रृंगला ने राजपक्षे के साथ भारत श्रीलंका के बीच बहुआयामी साझीदारी को और मजबूत करने के बारे में उपयोगी चर्चा की।

विदेश सचिव ने इससे पहले एक कार्यक्रम में श्रीलंका के विदेश मंत्री प्रो. सी एल पीरिज सहित विभिन्न मंत्रियों की मौजूदगी में भारतीय आवास योजना के तहत निर्मित 1235 आवासों तथा जाफना में कई अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण किया। श्रृंगला ने इससे पहले रविवार को कैण्डी में श्री दलादा मालीगावा के बौद्ध मंदिर के दर्शन किये जहां महात्मा बुद्ध के एक दंत अवशेष संरक्षित किये जाने की मान्यता है। उन्होंने भारत के सहयोग से बनने वाले त्रिंकोमाली के तेल भंडार डिपो का निरीक्षण किया और जाफना में जाफना सांस्कृतिक केन्द्र एवं पलाली हवाई अड्डे के विकास कार्यों की जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular