1. Home
  2. राज्य
  3. महाराष्ट्र
  4. दिल्ली के बिंदापुर में 80 झुग्गियां जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
दिल्ली के बिंदापुर में 80 झुग्गियां जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

दिल्ली के बिंदापुर में 80 झुग्गियां जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

0
Social Share

नई दिल्ली, 12 मार्च। दिल्ली के बिंदापुर थाना क्षेत्र के मंसाराम पार्क इलाके में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस और फायर विभाग ने तेजी से आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार, 11 मार्च 2026 की रात 11:57 बजे, पीएस बिंदापुर को एक पीसीआर कॉल मिली कि मंसाराम पार्क की झुग्गियों में भीषण आग लगी है।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। और वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर फायर ब्रिगेड को बुलाया। मौके पर करीब 28 फायर टेंडर पहुंचे और रात 3 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। राहत वाली बात यह थी कि इस आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, इस आग में लगभग 80 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।

यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले, 7 मार्च 2026 को भी मंसाराम पार्क में आग लगने की सूचना मिली थी। उस समय 8 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए थे और आग को जल्दी बुझा लिया गया था। उस घटना में भी कोई जनहानि नहीं हुई थी। उस समय पीएस बिंदापुर में एफआईआर नंबर 155/26, धारा 326(एफ) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

राजस्व विभाग की जानकारी के मुताबिक यह निजी जमीन है, लेकिन इसकी मिल्कियत पर विवाद है। पहले भी इस जगह पर कचरा डालने और आग लगाने की शिकायतें आ चुकी हैं। इसके लिए 7 मार्च 2026 को डीएम कापेशेरा द्वारा कचरा हटाने का अभियान शेड्यूल किया गया था, लेकिन लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।

इस बार भी आग की असली वजह अभी साफ नहीं है। जिला प्रशासन ने बताया है कि जल्द ही इस इलाके में एमसीडी की मदद से मलबा हटाने का ड्राइव शुरू किया जाएगा। द्वारका डीसीपी कुशल पाल सिंह का कहना है कि पुलिस और फायर विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करके आग पर काबू पा लिया। अभी स्थिति नियंत्रण में है। जांच के बाद ही आग लगने के पीछे के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code