hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: लखनऊ में हादसा : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटने से 7 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ में हादसा : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटने से 7 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

लखनऊ में हादसा : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटने से 7 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Revoi Editor
Last updated: February 23, 2026 7:10 pm
Revoi Editor
Published: February 23, 2026
Share
SHARE

लखनऊ, 23 फरवरी। लखनऊ में सोमवार को अपराह्न भीषण सड़क हादसा हो गया, जब गोसाईगंज इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर बिहार जा रही डबल डेकर स्लीपर कोच बस पलट गई। इस हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और आपदा बल राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। कमिश्नर विजय विश्वास पंत सहित आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस पानीपत से अररिया (बिहार) जा रही थी। लखनऊ में गोसाईगंज के जौखंडी गांव में करीब 4.30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार स्लीपर बस बेकाबू होकर पलट गई। भीषण सड़क हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी से तरह से बस में फंसे लोगों को निकाला। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को उठाकर सड़क किनारे हटाया गया।

हादसे में अब तक सात लोगों के मारे जाने की सूचना है। वहीं 40 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर घायलों को सीएचसी गोसाईगंज से केजीएमयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया। मुख्यालय से अतिरिक्त एंबुलेंस रवाना की गई।

हादसे की जांच शुरू

जिला प्रशासन ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चालक की कथित लापरवाही के अलावा कहीं कोई तकनीकी खराबी तो दुर्घटना की वजह नहीं बनी। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया।

You Might Also Like

मिजोरम-छत्तीसगढ़ में वोटिंग शुरू, पीएम मोदी की वोटर्स से अपील- मतदान करें और लोकतंत्र के त्योहार का बनें हिस्सा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाल-बाल बचे, समाधान यात्रा के दौरान औरंगाबाद में फेंकी गई कुर्सी
लखनऊ अग्निकांड : ‘बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था,’ परिजनों का छलका दर्द. जानें क्या कहा…
टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत को आईसीसी ने TheUltimateTestSeries की उपाधि से नवाजा
बसपा यूसीसी लागू करने के खिलाफ नहीं, लेकिन भाजपा के फार्मूले से असहमत : मायावती
TAGGED:7 killedAccident on Purvanchal Expresswaydouble-decker bus overturnsLucknow accidentover 40 injured
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
महाराष्ट्रचुनावराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

महाराष्ट्र चुनाव : नवाब मलिक ने बढ़ाई अजित पवार की चिंता, बोले – ’29 अक्टूबर को दाखिल करूंगा नामांकन’

Revoi Editor
Revoi Editor
October 27, 2024
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड : पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश यादव, बोले- ‘अब जनता भाषण नहीं, न्याय चाहती है’
आईपीएल 2023 : लखनऊ सुपर जाएंट्स की आसान जीत में क्रुणाल पंड्या चमके, सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार दूसरी हार
ईडी पर भड़के सीएम भूपेश, कहा- भाजपा जांच एजेंसियों के सहारे लड़ना चाहती है छत्तीसगढ़ का चुनाव
लोकमान्य तिलक ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी : पीएम मोदी 
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?