hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आंध्र प्रदेश : बापटला में ग्रेनाइट खदान में चट्टान गिरने से ओडिशा के 6 मजदूरों की मौत, 8 अन्य घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > आंध्र प्रदेश : बापटला में ग्रेनाइट खदान में चट्टान गिरने से ओडिशा के 6 मजदूरों की मौत, 8 अन्य घायल
राष्ट्रीयहिन्दी

आंध्र प्रदेश : बापटला में ग्रेनाइट खदान में चट्टान गिरने से ओडिशा के 6 मजदूरों की मौत, 8 अन्य घायल

Revoi Editor
Last updated: August 3, 2025 9:58 pm
Revoi Editor
Published: August 3, 2025
Share
SHARE

अमरावती, 3 अगस्त। आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में रविवार को ग्रेनाइट खदान में एक बड़ी चट्टान गिरने से छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। जिले के बल्लीकुरवा के पास सत्यकृष्ण ग्रेनाइट खदान में यह हादसा पूर्वाह्न लगभग 10.30 बजे हुआ, जब 16 मजदूर खदान के अंदर खनन कार्य में लगे हुए थे। हादसे के बाद खनन विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस टीम ने घटनास्थल पर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रेनाइट खदान का किनारा ढहने से छह लोगों की मौत हो गई। सभी पीड़ित ओडिशा के रहने वाले हैं। गंभीर रूप से घायल आठ मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए नरसारावपेट अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि इनमें से कई की हालत गंभीर है। बापटला के जिला कलेक्टर और एसपी ने खदान दुर्घटना के बारे में स्थानीय अधिकारियों से बात की। उन्हें राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

पानी के रिसाव के कारण चट्टान धंसने की आशंका

खनन विभाग के अधिकारियों के अनुसार संदेह जताया जा रहा है कि पानी के रिसाव के कारण चट्टान धंस गई। फोरेंसिक टीमें जांच कर रही हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि कोई विस्फोट या भूकंपीय गतिविधि नहीं हुई। अधिकारियों का यह भी मानना है कि खदान प्रबंधन ने कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए थे।

सीएम चंद्रबाबू ने घटना पर दुख जताया

इस बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने खदान दुर्घटना में मजदूरों की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों से हादसे के बारे में बात की और पूरी जानकारी ली। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने और घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

वहीं शिक्षा एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि ग्रेनाइट खदान में कई मजदूरों की दुखद मौत से वह बेहद व्यथित हैं। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि इस दुर्घटना में दिहाड़ी मजदूरों की मौत हो गई। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के आदेश दिए।

You Might Also Like

भारत ने जीता महिला अंडर-19 एशिया कप का पहला संस्करण, फाइनल में बांग्लादेश 41 रनों से परास्त
ओली पोप व प्रथम प्रवेशी हार्टली के यादगार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने पलट दी बाजी, हैदराबाद टेस्ट में भारत 28 रनों से परास्त
मौसम का डबल अटैक : कहीं मानसून ब्रेक से उमस का कहर, कहीं बाढ़-बादल फटने से तबाही; ITBP के 15 जवान लापता
राहुल गांधी का पलटवार – पीएम चाहे कुछ भी कहें, ‘इंडिया’ मणिपुर में भारत की अवधारणा का पुनर्निर्माण करेगा
वाराणसी में बोले पीएम मोदी – ‘मेरी इच्छा है कि काशी का डंका पूरी दुनिया में बजे’
TAGGED:8 others injuredAndhra PradeshBapatlarock fall in granite mineSix workers from Odisha killed
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

કેન્દ્ર સરકારનો મહત્વનો નિર્ણય, રાજ્યોને GST વળતર પૂરું ચૂકવશે

sanket
sanket
September 8, 2020
વલસાડમાં શ્રાવણ મહિનામાં ભક્તો મંદિરમાં ભગવાનના દર્શન નહીં કરી શકે
बॉलीवुड : फ्लॉप होती ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बीच आमिर खान ने भी फहराया तिरंगा, बेटी आइरा खान भी आईं साथ नजर
પીએમ મોદી અને ડોનાલ્ડ ટ્રમ્પની ઘનિષ્ઠતા વ્યક્ત કરતો વીડિયો, તમે જોયો?
अमेरिका : मिसिसिपी में चोरी हुआ प्लेन ईंधन खत्म होने के बाद खेत में उतारा, पायलट हिरासत में
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?