1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार : मोतिहारी में जहरीली शराब से 5 मरे,15 गंभीर, 6 लोगों की आंखों की रोशनी गई
बिहार : मोतिहारी में जहरीली शराब से 5 मरे,15 गंभीर, 6 लोगों की आंखों की रोशनी गई

बिहार : मोतिहारी में जहरीली शराब से 5 मरे,15 गंभीर, 6 लोगों की आंखों की रोशनी गई

0
Social Share

मोतिहारी, 3 अप्रैल। बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब के सेवन का भयावह मामला सामने आया है। पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव से शुरू हुए इस शराबकांड में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है जबकि 15 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से छह लोगों की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई है। मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

पुलिसिया काररवाई – थानेदार निलंबित, चौकीदार गिरफ्तार

वहीं मोतिहारी पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्वी चंपारण के एसपी ने त्वरित काररवाई करते हुए तुरकौलिया SHO उमाशंकर मांझी को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। वहीं, रघुनाथपुर चौकीदार भरत राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तुरकौलिया और रघुनाथपुर थानों में हत्या का केस दर्ज किया है। ये केस मृतक प्रमोद यादव और हीरालाल भगत के परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुए हैं।

पकड़ी गई तस्करों की चेन

एसडीपीओ ने कहा कि चौकीदार का मामला संदिग्ध है। उससे पूछताछ की जा रही है। यदि उसकी संलिप्तता होगी तो हम लोग जेल भेजेंगे। पुलिस के अनुसार कुल 11 लोगों की हालत गंभीर है। इसके अलावा सात ऐसे लोग हैं, जो प्राथमिक इलाज के बाद घर चले गए हैं।

एसडीपीओ ने दावा कि इस मामले में पुलिस की टीम ने तस्करों की चेन को पकड़ लिया है। 12 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। जांच में और नाम आएंगे तो आगे काररवाई करेंगे। जिनसे इन लोगों ने शराब खरीदा था, उसकी भी अरेस्टिंग हो गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है कि वो कहां से इस खेप को लाए थे।

बिहार में शराबबंदी की खुली पोल

फिलहाल इस घटना राज्य में शराबबंदी कानून की एक बार फिर पोल खोल कर रख दी है। वहीं जहरीली शराब से मौत का मामला अब सियासी मुद्दा भी बन चुका है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में शराबबंदी को फेल बताया और उन्होंने मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों पर चिंता जताई। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में 1300 से ज्यादा मौतें हो चुकीं हैं। खुलेआम जहरीली शराब बनाई जा रही है और घर-घर सप्लाई हो रही है। इसकी कीमत गरीब लोग अपनी जान देकर कीमत चुका रहे हैं।

मौतों से सरकार गंभीर : डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

वहीं दूसरी तरफ बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का भी बयान आया और उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में बेहद गंभीरता से काम कर रही है। सरकार ने मामले को संज्ञान में लिया है और प्रशासन अपना काम कर रहा है। शराब पीने से गुई मौतों पर जांच की जाएगी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code