hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: CBSE ने 2026-27 सत्र के लिए जारी किया नया पाठ्यक्रम, कक्षा 9 से 12 तक सिलेबस में बड़े बदलाव
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > CBSE ने 2026-27 सत्र के लिए जारी किया नया पाठ्यक्रम, कक्षा 9 से 12 तक सिलेबस में बड़े बदलाव
राष्ट्रीयहिन्दी

CBSE ने 2026-27 सत्र के लिए जारी किया नया पाठ्यक्रम, कक्षा 9 से 12 तक सिलेबस में बड़े बदलाव

Revoi Editor
Last updated: April 3, 2026 5:04 pm
Revoi Editor
Published: April 3, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 3 अप्रैल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौ से 12 तक का नया पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार यह नया सिलेबस देश की नई शिक्षा दिशा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें छात्रों के समग्र विकास, कौशल आधारित शिक्षा और आधुनिक जरूरतों के अनुरूप सीखने पर विशेष जोर दिया गया है।

1 अप्रैल से लागू हुआ नया सिलेबस

सीबीएसई ने एक अप्रैल, 2026 को कक्षा 11 और 12 के लिए पाठ्यक्रम जारी किया जबकि कक्षा 9 और 10 के लिए दो अप्रैल को वेबिनार के माध्यम से जानकारी साझा की गई। यह वेबिनार द्वारका स्थित सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक और शिक्षा विशेषज्ञों ने भाग लिया। वेबिनार के जरिए स्कूलों को नए पाठ्यक्रम की संरचना और उसके बदलाव के बारे में जानकारी दी गई।

𝗣𝗥𝗘𝗦𝗦 𝗥𝗘𝗟𝗘𝗔𝗦𝗘: CBSE Releases Curriculum for Academic Session 2026–27 for Classes IX–XII pic.twitter.com/SiE8qkwms8

— CBSE HQ (@cbseindia29) April 2, 2026

एनसीएफ-2023 और एनईपी-2020 के अनुरूप बदलाव

नया पाठ्यक्रम नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन (एनसीएफ-2023) और नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी-2020) की सिफारिशों पर आधारित है। इसके तहत शिक्षा प्रणाली को अधिक लचीला, व्यावहारिक और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में बदलाव किए गए हैं। अब पढ़ाई में रटने के बजाय समझ, विश्लेषण और प्रयोगात्मक ज्ञान पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। छात्रों को विभिन्न विषयों के बीच संबंध समझने और मल्टीडिसिप्लिनरी दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कम कंटेंट, ज्यादा समझ पर जोर

सीबीएसई ने नए पाठ्यक्रम को इस तरह डिजाइन किया है कि छात्रों पर पढ़ाई का बोझ कम हो, लेकिन उनकी अवधारणात्मक समझ मजबूत हो। सिलेबस में कंटेंट को सीमित करते हुए उसे अधिक प्रभावी और उपयोगी बनाया गया है। इसमें क्रिटिकल थिंकिंग, समस्या समाधान क्षमता और एप्लीकेशन आधारित लर्निंग को प्राथमिकता दी गई है। इससे छात्र केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए भी तैयार हो सकेंगे।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्किल आधारित शिक्षा को बढ़ावा

नए पाठ्यक्रम में आधुनिक विषयों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटेशनल थिंकिंग और डिजिटल स्किल्स को भी शामिल किया गया है। साथ ही फाउंडेशनल लिटरेसी और न्यूमेरेसी पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। यह बदलाव छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और उन्हें भविष्य के करियर के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

स्कूलों को दिए गए अहम निर्देश

सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे नए पाठ्यक्रम को तुरंत डाउनलोड कर शिक्षकों और छात्रों के साथ साझा करें। स्कूलों को यह भी कहा गया है कि वह पाठ्यक्रम के अनुसार अपनी शिक्षण व्यवस्था में जरूरी बदलाव करें और दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। इसके अलावा, स्कूलों को अभिभावक-शिक्षक बैठकों (पीटीएम) का आयोजन कर अभिभावकों और छात्रों को नए बदलावों की जानकारी देने के लिए भी कहा गया है ताकि सत्र की शुरुआत से ही लागू हो सके।

देशभर से करीब 85,000 प्राचार्यों, शिक्षकों और शिक्षाविदों की भागीदारी

सीबीएसई की ओर से आयोजित वेबिनार में देशभर से करीब 85,000 प्राचार्यों, शिक्षकों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। इस दौरान पाठ्यक्रम डिजाइन, नई शिक्षण पद्धतियों और मूल्यांकन प्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई। स्कूलों को इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट आधारित मूल्यांकन और निरंतर मूल्यांकन प्रणाली को अपनाने के लिए भी मार्गदर्शन दिया गया।

You Might Also Like

Live-in Relationship पर High Court की तल्ख टिप्पणी, कहा- ऐसे रिश्ते टाइमपास
ट्विटर ने एक झटके में हटा दिए 7,500 कर्मचारी, आधा हुआ स्टाफ, दुखी कर्मचारी बोले – अमानवीय हैं मस्क
जुमे की नमाज को लेकर हैदराबाद में अलर्ट, ओवैसी ने भी की शांति की अपील
CRPF की जांच में खुलासा : RAF जवान ने पैलेट गन से की थी 7 राउंड फायरिंग, 5 प्रदर्शनकारी चपेट में
बिहार उपचुनाव : सीएम नीतीश का कटाक्ष – ‘लालू जी और कुछ तो नहीं कर सकते, मुझे गोली जरूर मरवा सकते हैं’
TAGGED:CBSE Releases New CurriculumMajor Changes to the SyllabusNew Curriculum for 2026-27 SessionNew Syllabus for Classes 9 to 12
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशहिन्दी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

August 10, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?