hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: छत्‍तीसगढ़ : सुकमा जिले में 9 महिलाओं सहित 44 नक्‍सलियों ने किया आत्‍मसमर्पण
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > छत्‍तीसगढ़ : सुकमा जिले में 9 महिलाओं सहित 44 नक्‍सलियों ने किया आत्‍मसमर्पण
राष्ट्रीयहिन्दी

छत्‍तीसगढ़ : सुकमा जिले में 9 महिलाओं सहित 44 नक्‍सलियों ने किया आत्‍मसमर्पण

Vinayak Barot
Last updated: January 2, 2022 12:34 pm
Vinayak Barot
Published: January 2, 2022
Share
SHARE

सुकमा, 2 जनवरी। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले में नए वर्ष के पहले दिन नौ महिलाओं सहित 44 नक्‍सलियों ने आत्‍मसमर्पण कर दिया। ये नक्सली सुकमा जिले के चिंतलनार, किस्‍तारम और भेजी क्षेत्रों में सक्रिय थे।

मदकम डूला पर था दो लाख रुपये का ईनाम

सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुशील शर्मा ने बताया कि इन नक्‍सलवादियों ने करिगुंडम गांव में सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर समर्पण किया। इनमें एक नक्‍सली मदकम डूला पर दो लाख रुपये का ईनाम था। नक्सलियों के समर्पण की सूचना कैंप में पहले से ही थी। समर्पण करने वाले नक्सलियों को कैंप में भोजन भी कराया गया।

माओवादियों की विचारधारा से निराश और पुलिस के पुना नर्कोंम अभियान से प्रभावित

सुशील शर्मा के अनुसार नक्‍सलियों ने कहा‍ कि वे माओवादियों की खोखली विचारधारा से निराश हैं और नक्‍सलियों के पुनर्वास के लिए जिला पुलिस के पुना नर्कोंम अभियान से प्रभावित हैं। पुना नर्कोंम गोंड भाषा का शब्‍द है,जिसका अर्थ होता है नया सवेरा।

समर्पण करने वाले नक्‍सलियों को छत्‍तीसगढ़ सरकार की समर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जाएंगी। इनको रोजगार से जोड़ने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज में कई तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

समर्पण करने वाले सभी नक्सली सुकमा जिले के चिंतागुफा के निवासी

करिगुंडम कैंप में नक्सलियों के समर्पण की जानकारी मिलने के बाद जिला बल के जवानों के साथ पहुंचे एसपी ने नक्सलियों से उनके किए गए अपराधिक घटनाओं में शामिल होने के बारे में जानकारी ली। नक्सलियों ने कहा कि गांव में दबाव के कारण वे लोग नक्सली संगठन में शामिल हो गए थे। फोर्स से बचने के लिए जंगलों में रहते हुए और नक्सली नेताओं की खोखली विचारधारा से तंग आकर समर्पण कर मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं। समर्पण करने वाले सभी नक्सली सुकमा जिले के चिंतागुफा के निवासी हैं।

इन नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चिंतागुफा के ग्रामीण काफी दिनों से प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों के समझाने के बाद नक्सलियों ने समर्पण करने की इच्छा जताई। ग्रामीणों ने बताया करिगुंडम में सीआरपीएफ का कैंप खुलने से नक्सलियों में खौफ है। पहले की तरह नक्सली घटनाओं में कमी आई है।

You Might Also Like

केंद्र ने घोषित कीं जनगणना की तिथियां :  पहाड़ी राज्यों में अक्तूबर, 2026 तो अन्य जगह मार्च, 2027 से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी : ट्विटर पर छाए सीएम योगी, लगातार बढ़ रहे फालोवर्स से अखिलेश व दूसरे नेताओं को पछाड़ा
हांगझू एशियाई खेल : गत चैम्पियन बजरंग पुनिया पदक से चूके, सोनम, अमन व किरण ने जीते कांस्य
डी गुकेश ने रचा इतिहास, गत विजेता डिंग लिरेन को हरा सबसे कम उम्र विश्व क्लासिकल शतरंज चैम्पियन बने
कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा
TAGGED:44 naxalites surrenderChhattisgarhPuna Narkom Campaignsukma district
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियां

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

August 10, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?