1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. राज्यसभा चुनाव : कपिल सिब्बल, पी चिदंबरम व राजीव शुक्ल सहित 41 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
राज्यसभा चुनाव : कपिल सिब्बल, पी चिदंबरम व राजीव शुक्ल सहित 41 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

राज्यसभा चुनाव : कपिल सिब्बल, पी चिदंबरम व राजीव शुक्ल सहित 41 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

0
Social Share

नई दिल्ली, 10 जून। राज्यसभा चुनाव 2022 की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को 15 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान हुआ। इनमें से 11 राज्यों में 41 सीटों पर सांसद निर्विरोध निर्वाचन हुए हैं। इन 41 सांसदों में पूर्व कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम और राजीव शुक्ल भी शामिल हैं।

यूपी से भाजपा के 8 सहित कुल 11 सांसद निर्विरोध चुने गए

उत्तर प्रदेश से सत्तारूढ़ भाजपा के आठ और विपक्षी समाजवादी पार्टी के तीन सहित कुल 11 राज्यसभा सांसद न निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मीकांत बाजपेयी, डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, दर्शना सिंह, संगीता यादव, बाबूराम निषाद, सुरेंद्र कुमार नागर, डॉ. के. लक्ष्मण और मिथिलेश कुमार सांसद चुने गए हैं।

कपिल सिब्बल समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा पहुंचे

वहीं सपा गठबंधन से सपा की ओर से जावेद अली, रालोद के जयंत चौधरी और सपा के समर्थन से कपिल सिब्बल का नाम शामिल है। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व दिग्गज कपिल सिब्बल ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के दिन ही कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर दी थी। सिब्बल ने समाजवादी पार्टी के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था।

बिहार में भाजपा व राजद को 2-2 सीटें

बिहार से पांच राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। इनमें भाजपा और आरजेडी के दो-दो तो जदयू से एक राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। भाजपा से सतीशचंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल, जदयू से खीरू महतो जबकि राजद से मीसा भारती और फैयाज अहमद राज्यसभा सांसद बने हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में दोनों सीटों से कांग्रेस के राजीव शुक्ल और रंजीत रंजन निर्विरोध चुने गए हैं।

पंजाब में दोनों सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में गई हैं। यहां से बलबीर सिंह सीचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी राज्यसभा पहुंचे। झारखंड में एक सीट के महुआ माजी और एक सीट भाजपा के आदित्य साहू के पक्ष में गईं। उत्तराखंड से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कल्पना सैनी राज्यसभा पहुंची हैं।

मध्य प्रदेश में भाजपा को दो और कांग्रेस को एक सीट हासिल हुई है। भाजपा की ओर से कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीकि राज्यसभा सांसद चुनी गई हैं जबकि कांग्रेस से विवेक तन्खा चुने गए। ओडिशा की तीनों सीटें बीजद के पक्ष में गई हैं। इनमें सुलता देव, मानस रंजन मंगराज और सस्मित पात्रा हैं।

तमिलनाडु से चिदंबरम सहित 6 सांसद निर्विरोध निर्वाचित

इसी प्रकार तमिलनाडु से छह सांसद निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें डीएमके को तीन, एआईएडीएमके दो और कांग्रेस को एक सीट हासिल हुई है। पी. चिदंबरम तमिलनाडु से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं जबकि एस. कल्याणसुंदरम, आर. गिरिराजन और केआरएन राजेश कुमार डीएमके से सांसद बने हैं। एआईएडीएमके से सीवी षणमुगम और आर धर्मर चुने गए हैं। वही तेलंगाना में दोनों सीटें टीआरएस के बी. पार्थसारधी रेड्डी और डी. दामोदर राव को मिलीं।

निर्विरोध निर्वाचित सांसदों की सूची

उत्तर प्रदेश (11)

  1. लक्ष्मीकांत वाजपेयी (भाजपा)
  2. राधामोहन अग्रवाल (भाजपा)
  3. सुरेंद्र कुमार नागर (भाजपा)
  4. दर्शना सिंह (भाजपा)
  5. संगीता यादव (भाजपा)
  6. बाबूराम निषाद (भाजपा)
  7. मिथलेश कुमार (भाजपा)
  8. कोवा लक्ष्मण (भाजपा)
  9. जावेद अली (सपा)
  10. जयंत चौधरी (सपा-रालोद के संयुक्त उम्मीदवार)
  11. कपिल सिब्बल (सपा समर्थन से निर्दलीय)

बिहार (5)

  1. खीरू महतो (जद-यू)
  2. सतीश चंद्र दुबे (भाजपा)
  3. शंभु शरण पटेल (भाजपा)
  4. मीसा भारती (राजद)
  5. फैयाज अहमद (राजद)

झारखंड (2)

  1. आदित्य साहू (भाजपा)
  2. महुआ माजी (झामुमो)

छत्तीसगढ़ (2)

  1. राजीव शुक्ल (कांग्रेस)
  2. रंजीत रंजन (कांग्रेस)

ओडिशा (3)

  1. सस्मित पात्रा (बीजद)
  2. सुलता देव (बीजद)
  3. मानस मंगराज (बीजद)

तेलंगाना (2)

  1. दिवाकोंडा दामोदर राव (टीआरएस)
  2. बी पार्थसारथी रेड्डी (टीआरएस)

तमिलनाडु (6)

  1. थंजाई एस कल्याणसुंदरम (डीएमके)
  2. केआरएन राजेश कुमार (डीएमके)
  3. आर गिरिराजन (DMK)
  4. पी चिदंबरम (कांग्रेस)
  5. सीवी षणमुगम (एआईएडीएमके)
  6. आर धर्मर (एआईएडीएमके)

आंध्र प्रदेश (4)

  1. वी विजयसाई रेड्डी (वाईएसआर कांग्रेस)
  2. बीड़ा मस्तान राव (वाईएसआर कांग्रेस)
  3. एस निरंजन रेड्डी (वाईएसआर कांग्रेस)
  4. आर. कृष्णैया (वाईएसआर कांग्रेस)

मध्य प्रदेश (3)

  1. सुमित्रा वाल्मीकि (भाजपा)
  2. कविता पाटीदार (भाजपा)
  3. विवेक तन्खा (कांग्रेस)

पंजाब (2)

  1. बलबीर सिंह सीचावल (आप)
  2. विक्रमजीत सिंह साहनी (आप)

उत्तराखंड (1)

  • कल्पना सैनी (भाजपा)

16 सीटों के लिए हुए मतदान में रोमांचक लड़ाई

राज्यसभा के 41 सांसद जहां निर्विरोध चुने गए वहीं 16 सीटों के लिए हुई चुनाव के दौरान राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे विपक्षीशासित राज्यों में करीबी लड़ाई देखने को मिली जबकि कर्नाटक में एक सीट पर तीनतरफा मुकाबला हुआ क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा के सामने कांग्रेस और सहयोगी जद (एस) ने अपने-अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल, कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला, जयराम रमेश, अजय माकन और मुकुल वासनिक एवं शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत के भाग्य का फैसला वोटिंग से होना है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code