मुंबई, 10 जून। एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और एक्टर शेखर सुमन ने आखिरकार अपने नए शो के नाम का न सिर्फ खुलासा कर दिया है वरन इसका प्रोमो भी जारी कर दिया गया है। इस नए शो का नाम ‘इंडियाज लाफ्टर चैम्पियन’ है।
इसके साथ ही अर्चना पूरन सिंह अब ‘द कपिल शर्मा’ शो को छोड़कर नए शो ‘इंडियाज लाफ्टर चैम्पियन’ में अपनी एंट्री बतौर जज कर ली है। इस शो को अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन जज करते नजर आएंगे।
View this post on Instagram
इस शो के मंच पर कंटेसटेंट्स अपना धमाल मचाते नजर आएंगे। इस नए प्रोग्राम का प्रोमो सोनी टेलीविजन के ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर जारी किया गया है। प्रोमो में एक कॉमेडी एक्ट पर अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन जोरदार ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है कि जब केतन और गौरव आएंगे एक साथ, तभी तो जमेगी बात! आ रहे है कॉमेडी सूरमा ‘इंडियाज लाफ्टर चैम्पियन’ पर 11 जून से शनिवार से रविवार रात 9:30 बजे सिर्फ सोनी पर! इस शो के टीजर को अब तक 50 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। इस शो को ‘द कपिल शर्मा’ शो के समय पर प्रसारित किया जाएगा।

