Homeहिन्दीचुनावराजस्थान : सरदारशहर उपचुनाव में गहलोत, माकन, और पायलट सहित 40 स्टार...

राजस्थान : सरदारशहर उपचुनाव में गहलोत, माकन, और पायलट सहित 40 स्टार प्रचारक करेंगे चुनाव प्रचार

जयपुर, 18 नवंबर। राजस्थान के चुरु जिले में सरदारशहर विधानसभा सीट के लिए आगामी पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कई मंत्री एवं विधायकों सहित 40 स्टार प्रचारक पार्टी प्रत्याशी अनिल शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

इसके लिए कांग्रेस ने इन नेताओं की सूची जारी कर इन्हें स्टार प्रचारक बनाया हैं। सूची के अनुसार जिन नेताओं को इस उपचुनाव में स्टार प्रचारक बनाया हैं उनमें सीएम गहलोत, अजय माकन, डोटासरा एवं सचिन पायलट के अलावा इनमें मंत्री बीडी कल्ला, ब्रजेंद्र ओला, प्रताप सिंह खाचरियावास, लालचंद कटारिया, ममता भूपेश, रामलाल जाट, प्रमोद जैन भाया, टीकाराम जूली, शाले मोहम्मद, गोविंद मेघवाल, भंवर सिंह भाटी, मुरारी लाल मीणा एवं अशोक चांदना को शामिल किया गया हैं।

इसी तरह कांग्रेस नेता नसीम अख्तर, डा चन्द्रभान, रामेश्वर लाल डूडी, राजेन्द्र पारीक, नरेन्द्र बुढ़ानियां, राजकुमार शर्मा, कृष्णा पूनियां, मनोज मेघवाल, रुपाराम, हाकिम अली खान, जगदीश जांगिड़, रफीक खान, गणेश घोगरा, मनीषा पवार, अमित चाचान, रेहाना रियाज, के के बुधवाली, डुंगरराम गेदर, कृष्णन लाल जैदिया, हेम सिंह शेखावत, अभिषेक चौधरी, मकबूल मंडेलिया एवं राजेन्द्र मूडा को स्टार प्रचार बनाया गया हैं।

इन स्टार प्रचारकों में नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री महेश जोशी एवं सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा और पंजाब में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं गुजरात प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा शामिल नहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने इससे पहले ही उपचुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी थी जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया एवं अन्य नेता शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments