1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. ताइवान की सीमा में घुसे चीन के 40 लड़ाकू विमान, राष्ट्रपति साई के अमेरिका दौरे से भड़का है ड्रैगन
ताइवान की सीमा में घुसे चीन के 40 लड़ाकू विमान, राष्ट्रपति साई के अमेरिका दौरे से भड़का है ड्रैगन

ताइवान की सीमा में घुसे चीन के 40 लड़ाकू विमान, राष्ट्रपति साई के अमेरिका दौरे से भड़का है ड्रैगन

0
Social Share

बीजिंग, 8 अप्रैल। चीन और ताइवान के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति उत्पन्न होने वाली है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ताइवान सीमाओं के आसपास फिर से चीन के लड़ाकू विमान उड़ते दिख रहे हैं। ड्रैगन ने आज से ताइवान के आसपास तीन दिनों का सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के ईस्टर्न थिएटर कमांड ने घोषणा कर कहा है कि चीन यह केवल अभ्यास के तौर पर ही कर रहा है। हालांकि, ड्रैगन का यह फैसला ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन की अमेरिका यात्रा से लौटने के एक दिन बाद आया है और इस फैसले को चीन के गुस्से के रूप में देखा जा रहा है।

चीन ने सैन्य अभ्यास शुरू करने के साथ कहा कि यह ताइवान के अलगाववादियों और उनके साथ मिली बाहरी ताकतों के खिलाफ “गंभीर चेतावनी” है। इस बीच, चीन के तकरीबन 40 लड़ाकू विमान ताइवान सीमा में घुस भी चुके हैं।

चीन के सैन्य अभ्यास पर ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह शांति और तर्कसंगत रूप से इसका जवाब देगा। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हम गंभीर रवैया अपनाते हुए बढ़ते संघर्ष को और हवा नहीं देना चाहते हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार सुबह यह भी कहा कि पिछले 24 घंटों में उसने ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में चीनी विमानों को देखा है। ताइवान के चारों ओर 13 चीनी विमानों और तीन युद्धपोतों का पता लगा है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code