1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. देश के 30 मुख्यमंत्रियों में 29 करोड़पति, आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी के पास है सर्वाधिक संपत्ति
देश के 30 मुख्यमंत्रियों में 29 करोड़पति, आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी के पास है सर्वाधिक संपत्ति

देश के 30 मुख्यमंत्रियों में 29 करोड़पति, आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी के पास है सर्वाधिक संपत्ति

0
Social Share

नई दिल्ली, 12 अप्रैल। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) के चुनावी हलफनामे के विश्लेषण से स्पष्ट हुआ है कि देश के 30 में 29 मौजूदा मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। इनमें से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की सम्पत्ति सबसे ज्यादा 510 करोड़ रुपये है।

प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की संपत्ति सबसे कम 15 लाख

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की संपत्ति सबसे कम 15 लाख रुपये है जबकि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

एडीआर और इलेक्शन वाच के अनुसार वे वर्तमान 30 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामे का विश्लेषण करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। इनमें 28 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों-दिल्ली एवं पुडुचेरी के मुख्यमंत्री शामिल हैं।

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार जिन 30 मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामे का विश्लेषण किया गया, उनमें 29 (97 प्रतिशत) करोड़पति हैं और इनकी औसत सम्पत्ति 33.96 करोड़ रुपये है। इनमें से 13 ने हलफनामे में गंभीर आपराधिक मामले होने की सूचना दी है, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण आदि शामिल है।

जगनमोहन रेड्डी 510 करोड़ की संपत्ति के स्वामी

इन मुख्यमंत्रियों में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की संपत्ति 510 करोड़ रुपये, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू की 163 करोड़ रुपये और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की 63 करोड़ रुपये की संपत्ति है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की संपत्ति 3 करोड़ रुपये से अधिक की है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code