hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: 26/11 आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा आएगा भारत, अमेरिका ने दी मंजूरी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > 26/11 आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा आएगा भारत, अमेरिका ने दी मंजूरी
राष्ट्रीयहिन्दी

26/11 आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा आएगा भारत, अमेरिका ने दी मंजूरी

Revoi Editor
Last updated: February 14, 2025 12:33 pm
Revoi Editor
Published: February 14, 2025
Share
SHARE

वाशिंगटन, 14 फरवरी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उनके प्रशासन ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों में संलिप्तता के लिए भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा वांछित और ‘बहुत बुरे’ व्यक्ति तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक राणा वर्तमान में लॉस एंजिलिस के एक मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद है।

माना जाता है कि वह मुंबई के 26/11 हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़ा है। अमेरिका की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘आज मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मेरे प्रशासन ने दुनिया के सबसे बुरे इंसानों में से एक और मुंबई आतंकवादी हमले के साजिशकर्ताओं में से एक को भारत में न्याय का सामना करने के लिए प्रत्यर्पित करने को मंजूरी दे दी है। इसलिए, वह न्याय का सामना करने के लिए भारत वापस जा रहा है।’’

जनवरी में अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने राणा की समीक्षा याचिका खारिज कर दी और उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी। भारत ने पिछले महीने कहा था कि वह राणा के शीघ्र प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी अधिकारियों के साथ काम कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था, ‘‘अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने 21 जनवरी को आरोपी की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। हम अब मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी को शीघ्र भारत प्रत्यर्पित करने के लिए प्रक्रियागत मुद्दों पर अमेरिका के साथ काम कर रहे हैं।’’

पाकिस्तान के 10 आतंकवादियों के एक समूह ने 26 नवंबर 2008 को अरब सागर के रास्ते मुंबई में घुसने के बाद एक रेलवे स्टेशन, दो आलीशान होटलों और एक यहूदी केंद्र पर समन्वित हमला किया। लगभग 60 घंटे तक जारी रहे इस हमले में 166 लोग मारे गए थे, इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था और यहां तक ​​कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति भी बन गई थी।

नवंबर 2012 में पाकिस्तान आतंकवादी समूह के एकमात्र जीवित आतंकी अजमल आमिर कसाब को पुणे की यरवदा जेल में फांसी पर लटका दिया गया था। भारत इस नृशंस हमले में शामिल लोगों को दंडित करने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है, लेकिन हमले के आरोपियों के खिलाफ अब तक मुकदमे की कार्रवाई बहुत आगे नहीं बढ़ पाई है।

You Might Also Like

बंगाल चुनाव के दौरान पीएम मोदी को झालमुड़ी बेचने वाले शख्स को पाकिस्तान व बांग्लादेश से मिल रहीं धमकियां
वैश्विक तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार की मजबूती जारी, सेंसेक्स 124 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 अंक के पार
POKમાંથી પાકિસ્તાની આતંકી ષડયંત્રની નવી તૈયારી, એલર્ટ પર સુરક્ષા એજન્સીઓ
श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की यात्रा और सुगम बनाई जाएगी, श्राइन बोर्ड की बैठक में अहम प्रस्तावों को मंजूरी
राहुल गांधी बोले – बेरोजगारी और महंगाई है संसद की सुरक्षा में चूक का कारण
TAGGED:26/11 Terror Attackaccused Tahawwur RanaAMERICAApprovalindia
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी 28 मई को राष्ट्र को समर्पित करेंगे नवनिर्मित संसद भवन

Vinayak Barot
Vinayak Barot
May 19, 2023
કાશ્મીર ભારત અને પાકિસ્તાનનો દ્વિપક્ષીય મામલો : બ્રિટનના વડાપ્રધાન
घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 931 अंक टूटा, निफ्टी 23000 के नीचे फिसला
1988 बैच के आईपीएस आरके विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त
मॉस्को ओलंपिक के हीरो रविंदर पाल का कोरोना से निधन, पूर्व हॉकी सितारे का लखनऊ में चल रहा था इलाज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?