hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी 28 मई को राष्ट्र को समर्पित करेंगे नवनिर्मित संसद भवन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पीएम मोदी 28 मई को राष्ट्र को समर्पित करेंगे नवनिर्मित संसद भवन
राष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी 28 मई को राष्ट्र को समर्पित करेंगे नवनिर्मित संसद भवन

Vinayak Barot
Last updated: May 19, 2023 1:39 am
Vinayak Barot
Published: May 19, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 18 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 28 मई को नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। लोकसभा सचिवालय ने यह जानकारी दी।

नया संसद भवन 970 करोड़ की लागत से बनाया गया है

आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक नया संसद भवन 970 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इसका निर्माण पुरानी संसद के पास ही किया जा गया है। संसद की नई इमारत तिकोनी होगी जबकि मौजूदा संसद भवन वृत्ताकार है। मौजूदा संसद भवन 95 साल पुराना है और अब एक ऐसी इमारत की जरूरत महसूस की जा रही थी, जो भविष्य की सारी जरूरतों को पूरी कर सके।

64,500 वर्ग मीटर के क्षेत्र में निर्मित है चार मंजिला भवन

नए संसद भवन का निर्माण कार्य 15 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था और इसे अगस्त, 2022 तक पूरा किया जाना था। 64,500 वर्ग मीटर के क्षेत्र में निर्मित, नई चार मंजिली इमारत में एक साथ 1,224 सांसदों के बैठने की व्यवस्था की गई है। नए संसद भवन में तीन मुख्य द्वार हैं, जिन्हें नाम दिया गया है- ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार।

नए भवन में निचले सदन लोकसभा के 888 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था

नए भवन में निचले सदन लोकसभा के 888 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है। नई इमारत में लोक सभा भूतल में होगी। राज्यसभा के 384 सदस्य भी इसमें बैठ सकेंगे। सांसदों के बैठने के लिए बड़ा हॉल, एक लाइब्रेरी, समितियों के लिए कई कमरे, कैंटीन और बहुत सारी पार्किंग की जगह की व्यवस्था भी नए भवन में की गई है। नया भवन पुरानी संसद भवन से 17,000 वर्ग मीटर अधिक क्षेत्र में है।

नए संसद भवन में देश के विभिन्न क्षेत्रीय कला और शिल्प कला को दर्शाया जाएगा। यह आधुनिक भारत की जीवंतता और विविधता को दर्शाएंगे। नए संसद भवन में दिव्यांग लोगों का ध्यान रखा है। उनके लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

गुजरात के डॉ. बिमल पटेल के निर्देशन में बनी है नई इमारत

संसद भवन की नई इमारत बनाने के लिए मोदी सरकार ने गुजरात के डॉ. बिमल पटेल को चुना था। डॉ. पटेल अहमदाबाद में सीईपीटी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष हैं। उनकी कम्पनी एचसीपी डिजाइन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने गुजरात सरकार और केंद्र सरकार के कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया है।

You Might Also Like

आईपीएल 2021 : बचे मैचों के यूएई में आयोजन पर बीसीसीआई ने लगाई मुहर
कॉकरोच जनता पार्टी को मंत्री मंत्री अनिल विज की सलाह- ‘संघर्ष करो, लेकिन नाम बदल लो’
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन : पीएम मोदी ने वैश्विक संस्थानों में सुधार की उठाई मांग, बोले – ग्लोबल साउथ की आवाज अब पहले से कहीं ज्यादा जरूरी
उप राष्ट्रपति भवन स्थित मस्जिद समेत इन छह स्थलों के भविष्य पर 29 सितम्बर को दिल्ली उच्च न्यायालय करेगा सुनवाई
ओडिशा : कालाहांडी पुलिस ने अंतरराज्यीय डकैती गिरोह के 8 सदस्यों को किया गिरफ्तार
TAGGED:new parliament buildingNew Parliament Housepm modiPM Modi will inaugurate on May 28
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?