hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हाथरस में दर्दनाक हादसा : आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैक्स लोडर व रोडवेज बस की टक्कर में 15 लोगों की मौत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > हाथरस में दर्दनाक हादसा : आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैक्स लोडर व रोडवेज बस की टक्कर में 15 लोगों की मौत
राष्ट्रीयहिन्दी

हाथरस में दर्दनाक हादसा : आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैक्स लोडर व रोडवेज बस की टक्कर में 15 लोगों की मौत

Revoi Editor
Last updated: September 6, 2024 10:22 pm
Revoi Editor
Published: September 6, 2024
Share
SHARE

हाथरस, 6 सितम्बर। हाथरस में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की शाम दर्दनाक हादसा हुआ, जब मैक्स लोडर और रोडवेज बस की टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे, चार महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं। मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं। हादसे में महिलाओं व बच्चों सहित 15 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैक्स कमर्शियल वाहन में करीब 30 लोग सवार थे। ये सभी लोग सासनी से में शामिल होकर आगरा के खदौली के गांव सेमरा लौट रहे थे। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव मितई गांव के पास हुई दुर्घटना में कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल बचाव व राहत टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी ली। साथ ही गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस-प्रशासन राहत बचाव अभियान में जुटा है।

सीएम योगी ने हादसे पर व्यक्त की संवेदना

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने X पर लिखा, ‘जनपद हाथरस में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

प्रदेश सरकार की तरफ से इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹02-02 लाख तथा गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्तियों को ₹50-50 हजार की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 6, 2024

मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार से 2 लाख की मदद

इसी क्रम में प्रदेश सरकार की तरफ से इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख तथा गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्तियों को 50-50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

पीएम मोदी ने भी घटना पर दु:ख व्यक्त किया

वहीं पीएम मोदी ने भी घटना पर दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।’

The Prime Minister has announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF for the next of kin of each deceased in the mishap in Hathras, UP. The injured would be given Rs. 50,000. https://t.co/7qucGLR6ug

— PMO India (@PMOIndia) September 6, 2024

मृतकों के परिजनों को केंद्र से 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद

पीएम मोदी ने इसी क्रम में हादसे में प्रत्येक मृतक के पीड़ित परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो लाख की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा की है। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।

You Might Also Like

अखिलेश यादव ने पूछा सवाल – ‘जश्नजीवी भाजपाई’ को सुरक्षा मिलती है, लेकिन पर्यटकों को क्यों नहीं 
ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर 14 नक्सली ढेर, नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका: अमित शाह
राहुल गांधी का भाजपा पर निशाना – देश में आ गई है महंगाई और बेरोजगारी की सुनामी
IPL-18 : RCB ने चेपक में 17 वर्षों बाद दर्ज की जीत, CSK 50 रनों से परास्त
हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से हारी कांग्रेस, भाजपा के हर्ष महाजन विजयी घोषित
TAGGED:15 people diedAccident in HathrasAgra-Aligarh National Highwaycollision between a Max loader and a roadways bus
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?