hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महंत सत्येंद्र दास बोले- आज शाम अनुष्ठान हो जाएगा पूरा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महंत सत्येंद्र दास बोले- आज शाम अनुष्ठान हो जाएगा पूरा
राष्ट्रीयहिन्दी

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महंत सत्येंद्र दास बोले- आज शाम अनुष्ठान हो जाएगा पूरा

Vinayak Barot
Last updated: January 21, 2024 11:28 am
Vinayak Barot
Published: January 21, 2024
Share
SHARE

अयोध्या, 21 जनवरी। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। रामलला को मंदिर में स्थापित कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर से साधु संत व अन्य हस्तियां शामिल होंगे। बीते दिनों रामलला की प्रतिमा की तस्वीर सामने आई थी। 22 जनवरी की तारीख का सभी रामभक्तों को बेसब्री से इंतजार है।

राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ पर अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बयान दिया है। आचार्य सत्येंद्र दास ने प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि 16 जनवरी को शुरू हुआ अनुष्ठान कल यानी 22 जनवरी की दोपहर 12.30 बजे भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद खत्म होगा। प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भक्त भगवान श्री राम के दर्शन कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि रामलला की मूर्ति जो वर्तमान में अस्थायी मंदिर में है। 21 जनवरी की शाम 8 बजे नए मंदिर में रखी जाएगी। यहां नई मूर्ति की कल प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। बता दें कि इस बीच रामलला की प्राण प्रतिष्ठा राम मंदिर को लोग भर-भरकर उपहार भिजवा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह अलीगढ़ से बनकर एक विशालकाय ताला अयोध्या पहुंचा। अयोध्या पहुंचे इस ताले का वजन 400 किलोग्राम से अधिक है। वहीं इसकी चाबी भी काफी वजनी है। बता दें कि इस ताले को राम मंदिर को उपहार स्वरूप दिया गया है।

बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज 6वां दिन है। आज शाम तक प्राण प्रतिष्ठा के सभी अनुष्ठान पूरे हो जाएंगे। आज शाम को ही अस्थाई मंदिर में विराजित राम लला अपने तीनों भाईयों, भगवान शालिग्राम और बजरंगबली के साथ नए राम मंदिर में स्थापित हो जाएंगे।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के छठे दिन आज रामलला के विग्रह को दिव्य स्नान कराया जाएगा और उसे 125 कलशों से नहाया जाएगा। इस दौरान शैयाधिवास का अनुष्ठान भी होगा। बता दें कि शनिवार को विग्रह के अधिवास के साथ वास्तुपूजा हुई थी।

You Might Also Like

बंगाल में रिकॉर्ड मतदान पर अमित शाह ने किया मतदाताओं का अभिनंदन,कहा- यह सुशासन के नए युग की आहट
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़, 9 आतंकवादी और 8 सुरक्षाकर्मियों की मौत
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा चीन से सटे सीमावर्ती प्रदेशों – अरुणाचल और सिक्किम का दौरा करेंगे
एक दिनी सीरीज : वेस्टइंडीज के सामने बड़ा लक्ष्य रखने के बाद भारत की रोमांचक जीत
‘इंडिया’ गठबंधन का सवाल : जवानों की शहादत के दिन भाजपा मुख्यालय में जश्न क्यों?
TAGGED:Pran Pratistha Mahant Satyendra DasRam Mandirramlala
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

लैंड फॉर जॉब केस : लालू प्रसाद यादव समेत सात को ईडी का समन

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 18, 2024
विंबलडन टेनिस : कार्लोस अलकराज बने चर्च रोड के नए बादशाह, लगातार चार बार के चैम्पियन जोकोविच का अजेय क्रम ध्वस्त
NHRC Indicts Mamata Government of Post-Poll Violence, Recommends CBI Probe and Trials Outside the State
ओडिशा रेल हादसा : सीबीआई ने दुर्घटनास्थल का किया दौरा, दर्ज की प्राथमिकी
केंद्रीय गृह मंत्रालय का कड़ा फैसला : जहांगीरपुरी हिंसा मामले में 5 आरोपितों पर लगा एनएसए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?