hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Zomato ने अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन और सिंगापुर से समेटा अपना कारोबार, बताई ये वजह
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > व्यापार > Zomato ने अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन और सिंगापुर से समेटा अपना कारोबार, बताई ये वजह
व्यापारहिन्दी

Zomato ने अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन और सिंगापुर से समेटा अपना कारोबार, बताई ये वजह

Vinayak Barot
Last updated: September 4, 2021 4:50 pm
Vinayak Barot
Published: September 4, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड डिलिवरी के लिए मशहूर जोमैटो ने अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन और सिंगापुर से अपने कारोबार को समेट लिया है। जोमैटो ने भारतीय शेयर बाजार को भी इसकी जानकारी दे दी है। कंपनी के मुताबिक ब्रिटेन में सब्सिडरी जोमैटो यूके लिमिटेड (जेडयूके) और सिंगापुर में जोमैटो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (जेडएमपीएल) को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही जोमैटो ने बताया कि ब्रिटेन और सिंगापुर की सहायक कंपनियां उसके व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण नहीं थीं। इनके बंद होने से जोमैटो के कारोबार या राजस्व पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

इससे पहले अगस्त में जोमैटो ने अपनी अमेरिकी सहायक कंपनी को बंद कर दिया था। वहीं, नेक्स्टेबल इंक में अपनी हिस्सेदारी 100,000 डॉलर में बेच दी थी। बता दें कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जोमैटो को 360.7 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ है। बीते दिनों कंपनी ने बताया था कि तिमाही में कंपनी का कुल खर्च भी बढ़ा है और ये अब 1,259.7 करोड़ रुपए हो गया है।

आपको बता दें कि भारतीय शेयर बाजार में जोमैटो की लिस्टिंग जुलाई के महीने में हुई थी। कंपनी का शेयर भाव ऑल टाइम हाई पर है। बीते शुक्रवार को 152 रुपए तक शेयर का भाव पहुंच गया। हालांकि, कारोबार के अंत में जोमैटो का शेयर भाव 149.65 रुपए या 8.80 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। अगर मार्केट कैपिटल की बात करें तो 1,17,403 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है।

You Might Also Like

तेलंगाना विधान परिषद चुनाव: भाजपा समर्थित उम्मीदवार मलका कोमरैया ने दर्ज की जीता
यूपी : बरेली में जुमे की नमाज के बाद बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मौलाना तौकीर रजा नजरबंद
पहलगाम हमले की पहली बरसी पर पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, बोले- ‘भारत न झुकेगा..न डरेगा’
ट्रुथटेल हैकाथॉन चैलेंज की घोषणा, वेव्स-2025 लाइव प्रसारण में गलत सूचना से निपटने के लिए AI-संचालित समाधान करेगा पेश
कानपुर : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच दो पक्षों में बवाल, जुमे की नमाज के बाद जमकर चले पत्थर-बम
TAGGED:businessSingaporeukuszomato
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशराज्यहिन्दी

अयोध्या के गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी की मां ने आरोपों को किया खारिज, बोली – सिर्फ 4 माह के लिए गया था दिल्ली

Revoi Editor
Revoi Editor
March 4, 2025
जम्मू-कश्मीर : सोपोर में आंतकी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद, 2 नागरिकों की मौत
इजराइल-हमास युद्ध में अब तक 20 हजार से अधिक फलस्तीनी नागरिकों की मौत
कोयला लेवी घोटाला : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका
राहुल गांधी को राहत : पुणे कोर्ट ने सावरकर पर टिप्पणी को लेकर मानहानि केस में दी जमानत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?