hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एक दिनी सीरीज : गेंदबाजों की हनक के बाद धवन-गिल के सामने जिम्बाब्वे पस्त, भारत ने पहला मैच 10 विकेट से जीता
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > एक दिनी सीरीज : गेंदबाजों की हनक के बाद धवन-गिल के सामने जिम्बाब्वे पस्त, भारत ने पहला मैच 10 विकेट से जीता
खेलहिन्दी

एक दिनी सीरीज : गेंदबाजों की हनक के बाद धवन-गिल के सामने जिम्बाब्वे पस्त, भारत ने पहला मैच 10 विकेट से जीता

Vinayak Barot
Last updated: August 19, 2022 2:09 pm
Vinayak Barot
Published: August 18, 2022
Share
SHARE

हरारे, 18 अगस्त। हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर गुरुवार को भारतीय गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का धाकड़ प्रदर्शन देखने को मिला और टीम इंडिया ने पहले एक दिनी अंतरराष्ट्रीय मैच में जिम्बाब्वे को 115 गेंदों के शेष रहते 10 विकेट से रौंदकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

A winning start for India 🇮🇳

Watch #ZIMvIND LIVE on https://t.co/CPDKNx77KV with an ODI Series Pass (in select regions) 📺 | 📝 Scorecard: https://t.co/SSsP6t6JFC pic.twitter.com/6Cx08M2Anc

— ICC (@ICC) August 18, 2022

जिम्बाब्वे की टीम 189 रनों तक ही पहुंच सकी

लोकेश राहुल की अगुआई में उतरे भारत ने सिक्के की उछाल जीतने के बाद पहले गेंदबाजी की फैसला किया तो ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ दीपक चाहर (3-27) व उनके साथी गेंदबाजों ने मेजबानों को 40.3 ओवररों में सिर्फ 189 रनों पर समेट दिया।

That's that from the 1st ODI.

An unbeaten 192 run stand between @SDhawan25 & @ShubmanGill as #TeamIndia win by 10 wickets.

Scorecard – https://t.co/P3fZPWilGM #ZIMvIND pic.twitter.com/jcuGMG0oIG

— BCCI (@BCCI) August 18, 2022

शिखर के 6,500 रन पूरे, शुभमन के साथ अटूट 192 रनों की साझेदारी

जवाब में शिखर धवन (नबाद 81 रन, 113 गेंद, नौ चौके) व शुभमन गिल (नाबाद 82 रन, 72 गेंद, एक छक्का, 10 चौके) ने 30.2 ओवरों में अटूट 192 रनों की साझेदारी कर दल को धमाकेदार जीत दिला दी। इसी क्रम में शिखर ने एक दिनी अंतरराष्ट्रीय में अपने 6,500 रन भी पूरे कर लिए। अब वह 156 मैचों की 153 पारियों में 6,574 रन बना चुके हैं।

13 consecutive ODI wins for India against Zimbabwe – their most against any opponent!

Watch #ZIMvIND LIVE on https://t.co/CPDKNx77KV with a Series Pass (in select regions) 📺

First ODI report 👇https://t.co/i7IMCOQtKM

— ICC (@ICC) August 18, 2022

बतौर कप्तान राहुल का खाता खुला, जिम्बाब्वे के खिलाफ रिकॉर्ड लगातार 13वीं जीत

इसके साथ ही केएल राहुल के नाम बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज हो गई। राहुल ने इससे पहले जिन चार अंतरराष्ट्रीय मैचों (एक टेस्ट व तीन वनडे) में कप्तानी की थी, उन सभी में हार का सामना करना पड़ा। वहीं भारत की एक दिनी अंतराष्ट्रीय मैचों में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह लगातार 13वीं जीत थी। किसी भी टीम के खिलाफ लगातार एक दिनी जीत का यह नया भारतीय रिकॉर्ड है।

स्कोर कार्ड

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी की बात करें तो चाहर व मो. सिराज (1-36) ने 11ओवरों में 31 रनों के भीतर चार शीर्ष बल्लेबाजों को लौटा दिया। इसके बाद शीर्ष स्कोरर कप्तान रेगिस चकाब्वा (35 रन, 51 गेंद, चार चौके) की मौजूदगी के बावजूद अक्षर पटेल (3-24) व प्रसिद्ध कृष्णा (3-50) ने कमान संभाली और मेजबानों आठ विकेट 29वें ओवर में सिर्फ 110 रनों पर गिर गए थे।

रिचर्ड व इवांस ने नौवें विकेट पर जोड़े 70 रन

हालांकि रिचर्ड एनगारवा (34 रन, 42 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) और ब्रेड इवांस (नाबाद 33 रन, 29 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) ने नौवें विकेट के लिए 65 गेंदों पर 70 रन जोड़कर टीम को 180 के पार पहुंचाया। सीरीज के बचे दोनों मैच क्रमशः 20 व 22 अगस्त को इसी मैदान पर खेले जाएंगे।

You Might Also Like

मध्य प्रदेश में टलेंगे पंचायत चुनाव, शिवराज कैबिनेट ने वापस लिया अध्यादेश
इजरायल-ईरान में युद्ध समाप्त होना चाहिए… रूसी राष्ट्रपति पुतिन से चर्चा के बाद बोले डोनाल्ड ट्रम्प
कोरोना से बचाव : देश में अब 12-18 वर्ष के बच्चों का टीका भी तैयार, जायडस ने डीजीसीआई से मांगी मंजूरी
‘सनातन धर्म’ पर डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन और ए राजा की टिप्पणियों पर कांग्रेस ने जताई असहमति
केंद्र सरकार ने दी जानकारी : एलपीजी बुकिंग घटकर 77 लाख हुईं, ईंधन की कोई कमी नहीं
TAGGED:-one-day-seriesCricketDeepak ChaharHarareindiashikhar dhawanShubman Gillteam indiaTeam India beat Zimbabwe
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

बिहार विधानसभा भवन के शताब्‍दी समारोह में बोले राष्ट्रपति कोविंद – लोकतांत्रिक मूल्‍यों का पालन किया जाना चाहिए

Vinayak Barot
Vinayak Barot
October 21, 2021
10 killed, including cop, in US supermarket shootout; injured suspect held
दिल्ली टेस्ट : दूसरे दिन कंगारू स्पिनरों का दिखा दम, अक्षर पटेल व अश्विन ने भारत को बिखरने से बचाया
पंजाब : चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान के घर के पास मिला बम, पुलिस व बम निरोधक दस्ते ने बम सुरक्षित किया
Corruption: Guptas’ friend, Ex-SA President Zuma sentenced to 15 months in jail
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?