1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. योगी सरकार ने सुधारी बीमारू यूपी की सेहत : राधा मोहन सिंह
योगी सरकार ने सुधारी बीमारू यूपी की सेहत : राधा मोहन सिंह

योगी सरकार ने सुधारी बीमारू यूपी की सेहत : राधा मोहन सिंह

0
Social Share

लखनऊ, 13 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने कहा कि देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों की स्वहित, भ्रष्टाचार, माफिया, आतंक और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण बीमारू प्रदेश बन गया था जिसकी सेहत योगी सरकार ने सुधार कर उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में चिकित्सक सम्मेलन को संबोधित करते हुये राधा मोहन सिंह ने रविवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में हुए बडे़ परिवर्तन से देश व प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ हुयी है।

सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र की सेहत को सुधारते हुए उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है। किसी भी देश व प्रदेश का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब वहां के नागरिक स्वस्थ्य और निरोगी रहें। अच्छे स्वास्थ्य के बिना शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक प्रगति संभव नहीं है। कोई राष्ट्र पूर्ण रूप से तभी स्वस्थ और निरोगी रह सकता है, जब वहां की चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ हो।

राधा मोहन सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने सिर्फ अपनी और अपने परिवारों की जेबों की सेहत का ध्यान रखा जिसके चलते देश और प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई थी। मगर जब से केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तबसे चिकित्सा क्षेत्र में देश और प्रदेश नित विकास के नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आयुष्मान भारत के नाम से एक ऐसी योजना प्रारम्भ की, जिससे देश के हर गरीब को इलाज मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के द्वारा देश के सभी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को मुफ्त में पांच लाख रुपये का चिकित्सा बीमा उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने किया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code