hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अयोध्या रेप केस में योगी सरकार का एक्शन – आरोपित सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर चला बुलडोजर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > अयोध्या रेप केस में योगी सरकार का एक्शन – आरोपित सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर चला बुलडोजर
अपराधराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अयोध्या रेप केस में योगी सरकार का एक्शन – आरोपित सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर चला बुलडोजर

Revoi Editor
Last updated: August 3, 2024 5:36 pm
Revoi Editor
Published: August 3, 2024
Share
SHARE

अयोध्या, 3 अगस्त। अयोध्या के भदरसा में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में योगी सरकार ने कठोर कदम उठाया है। इस क्रम थानेदार और चौकी प्रभारी के निलंबन के बाद रेप केस का आरोपित सपा नेता मोईद खान की बेकरी शनिवार को अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दी गई।

एक दिन पहले सीएम योगी से मिली थी पीड़िता की मां

उल्लेखनीय है कि दुष्कर्म पीड़िता 12 वर्षीया बच्ची की मां ने विधायक अमित सिंह चौहान के साथ शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की थी और उन्हें घटना की जानकारी दी थी। वह एबीवीपी ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करते हुए 30 घंटे में कोई भी काररवाई न होने पर प्रशासन के उपर प्रश्नचिह्न लगाया था। उसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया।

पुलिस प्रशासन शनिवार सुबह से ही मुस्तैदी से डटा रहा। एडीएम प्रशासन, एसडीएम सोहावल तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भदरसा अंजू यादव सहित पुलिस टीम की मौजूदगी में गैंग रेप के मुख्य आरोपित मोईद खान की बेकरी को तीन बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया गया। वह जमीन जानकी प्रसाद की बताई जा रही है, जिसपर बेकरी बनाकर संचालित किया जा रहा था। बेकरी के उत्तर आधा हेक्टेयर तालाब की भूमि पर भी बाउंड्री बनाकर कब्जा किया गया था, जिसको गिरकर नष्ट कर दिया गया।

आरोपित के कमरे में संचालित हो रही थी भदरसा पुलिस चौकी

इससे पहले गैंगरेप के आरोपित मोईद खान के कमरे में संचालित हो रही भदरसा पुलिस चौकी को भरतकुंड सरोवर के किनारे स्थित पयर्टन विभाग की जमीन पर शिफ्ट कर दिया गया। आरोपित के स्थानीय थाने व पुलिस चौकी से सम्बंध होने के आरोप लग रहे थे। अंततः एसएसपी राजकरन नैय्यर ने थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा व चौकी प्रभारी अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया।

हालांकि बच्ची से रेप के मामले में लगातार बुलडोजर एक्शन की मांग की जा रही थी। इसके बाद सोहावल के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सैनी की अगुआई में तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की टीम भदरसा पहुंची। जहां सबसे पहले मोईद खान की बेकरी के पास पैमाइश शुरू की गई, जिसमे पंजाब नेशनल बैंक की शाखा भी किराये पर चल रही थी। शनिवार को उसे बुलडोजर से गिरवा दिया गया।

कौन है आरोपित मोईद खान

बच्ची के साथ शर्मनाक वारदात को अंजाम देने वाला मोईद खान सपा नेता है। सपा नेता के साथ ही उसके नौकर पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप है। आरोपित मोईद खान फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी बताया जाता है। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा में इस मामले पर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने इस मामले में समाजवादी पार्टी की ओर से आरोपित को लेकर सॉफ्ट कॉर्नर रखने के लिए सपा नेताओं की कड़े शब्दों में भर्त्सना की थी।

You Might Also Like

बॉलीवुड : अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म ‘सेल्फी’ की शूटिंग शुरू
Reserve Bank: रिजर्व बैंक ने दो बैंको के मर्जर को दी मंजूरी, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ेगा इसका असर?
क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में घायल, हादसे के बाद कार में लगी भीषण आग
पीएम मोदी ने कैबिनेट के फैसलों को बताया जनहितकारी, बोले -लोगों की जिंदगी होगी और सरल
कांग्रेस के घोषणापत्र से इसलिए गायब हुआ पुरानी पेंशन योजना का मुद्दा
TAGGED:accused Moeed KhanAyodhya rape caseBulldozer runs on Moeed's bakeryYogi government's action
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?