hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश : योगी सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट, किसान और वृद्धावस्था पेंशन पर मेहरबान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उत्तर प्रदेश : योगी सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट, किसान और वृद्धावस्था पेंशन पर मेहरबान
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तर प्रदेश : योगी सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट, किसान और वृद्धावस्था पेंशन पर मेहरबान

Vinayak Barot
Last updated: December 16, 2021 3:21 pm
Vinayak Barot
Published: December 16, 2021
Share
SHARE

लखनऊ, 16 दिसंबर। उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 8479.53 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के चार महीनों (अप्रैल से जुलाई) के लिए 1,68,903.23 करोड़ रुपये का लेखानुदान भी विधानसभा में प्रस्तुत किया।

24 घंटे बिजली के लिए 10 अरब रुपये दिए गए

राज्य में 24 घंटे बिजली के लिए 10 अरब रुपये दिए गए हैं। हर घर बिजली के लिए अलग से 185 करोड़ अलॉट किया गया है। खेल विभाग के लिए योगी सरकार ने 10 करोड़ दिए है। काशी विश्वनाथ धाम के लिए 10 करोड़, किसान और  वृद्धावस्था पेंशन के लिए 670 करोड़ जारी किया गया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए 10 करोड़, सूचना विभाग के लिए 150 करोड़ की राशि आवंटित की गई है।

आज विधान सभा में… https://t.co/pZlCqGmfPu

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 16, 2021

इससे पहले विधानसभा में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के द्वितीय अनुपूरक अनुदानों की मांगों और 2022-23 के आय-व्यय को सदन के पटल पर रखा। खन्ना ने 2022-23 के एक भाग के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया।

विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित के पूर्वाह्न 11 बजे आसन पर बैठते और कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक प्रभु नारायण यादव के पुलिस उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए सदन में चर्चा कराने की मांग की।

इस बीच कांग्रेस दल की नेता आराधना मिश्रा मोना केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग लेकर दल के सदस्यों के साथ अध्यक्ष के आसन के समक्ष में आकर नारेबाजी करने लगीं। इसके बाद सपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सदस्य भी आसन के समक्ष आकर नारेबाजी करने लगे।

विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के द्वितीय अनुपूरक अनुदानों की मांगों और 2022-23 के आय व्ययक को सदन के पटल पर रखा। हंगामा बढ़ते देख विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित ने 11.17 बजे विधानसभा की कार्यवाही आधा घंटा के लिए स्थगित कर दी। उसके बाद भी कई बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

You Might Also Like

प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला पहनेंगे इस खास रंग की खास पोशाक, दिनों के मुताबिक बदलते हैं वस्त्र
पीएम मोदी का विपक्ष पर प्रहार – ‘सत्ता के भूखे’ ये लोग जनता से सिर्फ झूठ बोलते आए हैं
पीएम मोदी का कज़ान में भव्य स्वागत, BRICS शिखर सम्मेलन से इतर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय वार्ता
मलेशिया : पर्यटक शिविर स्थल पर जबर्दस्त भूस्खलन से 21 लोगों की मौत, 12 लापता
एअर इंडिया का 15 फीसदी उड़ानों में कटौती का फैसला, 15 जुलाई तक जारी रहेगी यह कटौती
TAGGED:Old Age PensionSupplementary budgetUP Vidhan Sabhawinter sessionYOGI SARKAR
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियां

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

August 10, 2026

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?