योगी कैबिनेट ने नई टाउनशिप नीति सहित 23 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

लखनऊ, 28 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में योगी कैबिनेट में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें नई टाउनशिप स्थापना नीति का प्रस्ताव भी शामिल है। वहीं उत्तर प्रदेश निजी विश्विद्यालय अधिनियम 2019 के तहत अयोध्या में महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भी मुहर लग गई है।

इन प्रमुख प्रस्तावों पर लगी मुहर

  • छोटे शहरों में निजी क्षेत्र के सहयोग से छोटी-छोटी कॉलोनियां लाई जाएंगी।
  • अब हर वर्ष 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस मनाया जाएगा।
  • महात्मा बुद्ध कृषि एवं कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुशीनगर का प्रस्ताव पास।
  • जनपद कौशांबी में इंडो इसराइल एक्सीलेंस ऑफ फूड को मंजूरी। इसकी स्थापना के लिए भूमि स्थानांतरण का प्रस्ताव पास।
  • जगत गुरु राम भद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय चित्रकूट को उत्तर प्रदेश जगत गुरु राम भद्राचार्य विकलांग राज्य विश्वविद्यालय का नाम दिया जाएगा। कुलपति जगद्गुरु रामभद्राचार्य आजीवन कुलाधिपति रहेंगे। उनके बाद राज्यपाल कुलाधिपति होंगे।
  • 6 जनपदों में वायबिलिटी कैप फंड के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी।
  • मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना। 5 लाख तक की वित्तीय सेवा होगी प्राप्त। 18 से 60 साल के उद्यमी कर सकते हैं आवेदन।
  • आगरा और मथुरा में हेलीकॉप्टर सेवा का प्रस्ताव पास।
  • मथुरा चीनी मील का पुनः चलाये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी।
  • वृक्षारोपण अभियान 2023 में प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य।
RELATED ARTICLES

Most Popular