hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कर्नाटक विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे येदियुरप्पा, बोले – ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सत्ता में वापस आएंगे’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > कर्नाटक विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे येदियुरप्पा, बोले – ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सत्ता में वापस आएंगे’
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कर्नाटक विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे येदियुरप्पा, बोले – ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सत्ता में वापस आएंगे’

Vinayak Barot
Last updated: March 30, 2023 3:47 pm
Vinayak Barot
Published: March 30, 2023
Share
SHARE

बेंगलुरु, 30 मार्च। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बुजुर्ग नेता बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को घोषणा की कि वह खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन साथ ही भरोसा जताया कि भाजपा को कर्नाटक में पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सत्ता में वापस आएंगे। कांग्रेस भ्रष्ट है, इसलिए 40 प्रतिशत कमीशन के झूठे आरोप लगा रही है, मतदाता इन बातों से दूर रहेंगे।’

येदियुरप्पा ने कहा, ‘मैंने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है और सीएम पद से भी इस्तीफा दे दिया है क्योंकि मैं पहले ही 80 साल की उम्र पार कर चुका हूं। भले ही मैं 80 साल से अधिक हो गया हूं, मैं इस बार ही नहीं बल्कि अगली बार भी राज्य में घूमूंगा। हम देखेंगे कि न केवल इस बार बल्कि अगली बार भी हमें बहुमत मिलेगा।’

224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को होनी है वोटिंग

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए आगामी 10 मई को एक ही चरण में मतदान होगा जबकि 13 मई को मतगणना के उपरान्त घोषित किए जाएंगे। वर्तमान में भाजपा के पास 119 सीटें हैं जबकि कांग्रेस के पास 75 सीटें हैं। जद (एस) के पास 28 विधायक हैं जबकि दो सीटें खाली हैं।

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए तारीख की घोषणा करते हुए कहा कि चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल होगी। नामांकन पत्रों की जांच 21 अप्रैल को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल होगी।

चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू

चुनाव की घोषणा के साथ ही बुधवार को आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में 58,282 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। प्रति मतदान केंद्र औसत मतदाता 883 आंका गया है। 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा है। कुल 1,320 मतदान केंद्रों का प्रबंधन महिला अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि 5,24 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 5.60 लाख से अधिक की पहचान दिव्यांग व्यक्तियों के रूप में की गई है।

You Might Also Like

नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार, शाह-नड्डा ने की ताजपोशी
‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 11 साल : प्रधानमंत्री मोदी बोले- देश की बेटियां बना रही हैं नए रिकॉर्ड
कांग्रेस सहित 19 पार्टियां नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का करेंगी बहिष्कार, संयुक्त बयान जारी कर बताई वजह
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, शाह बोले- मोदी सरकार में अधिक सशक्त हुईं पंचायतें
नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन चहका शेयर बाजार, सेंसेक्स 1187 अंक चढ़ा, निफ्टी 348 अंक मजबूत
TAGGED:BS YeddyurappaKarnataka Assembly electionsleadership of PM Modi'Yeddyurappa will not contest
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?