बेलफास्ट, 26 जून। उत्तरी आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर शुक्रवार को क्रिकेट ने अपनी अनिश्चतताओं की कहानी फिर दोहरा दी, जब दिग्गजों से सुसज्जित विश्व टी20 चैम्पियन भारत को स्तब्धकारी पराजय का सामना करना पड़ा और आयरलैंड ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 34 रनों की जीत से इतिहास रच दिया।
Ireland win the first T20I in Belfast by 34 runs.#TeamIndia will now aim to level the series on Sunday.
Scorecard ▶️ https://t.co/gdoXw2dAKR#IREvIND pic.twitter.com/kxnHM9ApeV
— BCCI (@BCCI) June 26, 2026
भारत के खिलाफ 9 मैचों में आयरलैंड की पहली जीत
दरअसल, आयरलैंड की टीम इंडिया के खिलाफ अब तक खेले गए नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों यह पहली जीत है। यही नहीं वरन आयरलैंड की किसी भी प्रारूप में भारत पर यह पहली जीत है। इसके साथ ही मेजबानों ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त हासिल कर ली है। अब 28 जून को श्रेयस अय्यर एंड कम्पनी इसी मैदान पर सीरीज बचाने के लिए उतरेगी।
The moment history was made! 💚#BackingGreen | #IREvIND | #FáilteSolar pic.twitter.com/irDjNkEbK9
— Cricket Ireland (@cricketireland) June 26, 2026
कप्तान टकर व गेराथ की पारियों से 182 रनों तक पहुंचा आयरलैंड
पहले बल्लेबाजी पर बाध्य आयरिश टीम ने खराब शुरुआत के बाद अर्धशतकवीर कप्तान लोर्कान टकर (50 रन, 36 गेंद, दो छक्के, पांच चौके) व गेराथ डेलनी (49 रन, 32 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) की तेजतर्रार पारियों से नौ विकेट पर 182 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
That 𝐖𝐈𝐍𝐍𝐈𝐍𝐆 feeling! 🤩#BackingGreen | #IREvIND | #FáilteSolar pic.twitter.com/jljaXlDt1y
— Cricket Ireland (@cricketireland) June 26, 2026
होलार्ड व हम्फ्रेज ने भारत को 148 रनों पर समेटा
जवाब में ओपनर अभिषेक शर्मा (49 रन, 20 गेंद, दो छक्के, सात चौके) के तूफानी प्रयासों के बावजूद अन्य बल्लेबाज दम नहीं दिखा सके और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पेसर मैट होलार्ड (3-28) व वामहस्त स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रेज (3-38) ने साथी गेंदबाजों के साथ मिलकर टीम इंडिया को 18.5 ओवरों में 148 रनों पर ही समेट दिया।
Some debut! 😮💨
Matthew Hollard is your Player of the Match ☘️#BackingGreen | #IREvIND | #FailteSolar pic.twitter.com/cmlSQag06H
— Cricket Ireland (@cricketireland) June 26, 2026
चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के सामने अभिषेक ने तो तूफानी अंदाज दिखाया, लेकिन सामने वाले छोर से संजू सैमसन (पांच रन), ईशान किशन (एक रन) व कप्तान श्रेयस अय्यर (तीन रन) पॉवरप्ले के भीतर ही लौट गए। इनमें संजू को जय मूंदड़ा (2-25) ने जहां दूसरे ही ओवर में बोल्ड मार दिया वहीं होलार्ड ने लगातार ओवर में किशन व श्रेयस को चलता कर दिया। अंततः अभिषेक भी अर्धशतक से एक रन के फासले पर लिएम मैकार्थी (1-29) के शिकार बन गए।
Abhishek Sharma doing what he does best 💥
The #TeamIndia opener cruises to a 1️⃣9️⃣-ball FIFTY 👊
Updates ▶️ https://t.co/gdoXw2dAKR#IREvIND | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/b2semHbeOh
— BCCI (@BCCI) June 26, 2026
अभिषेक सहित 4 भारतीय बल्लेबाज दहाई में पहुंच सके
शक्तिशाली भारतीय बल्लेबाजी पंक्ति की दुर्गति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि अभिषेक के अलावा दूसरे सर्वोच्च स्कोरर शिवम दुबे (25 रन, 14 गेंद, दो छक्के, एक चौका), तिलक वर्मा (19 रन, 21 गेंद, तीन चौके) व अक्षर पटेल (15 रन, 16 गेंद, एक चौका) ही दहाई में पहुंच सके।
Big hits, crucial knocks & 1️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ T20I runs 👏
A special landmark for Shivam Dube 💙
Updates ▶️ https://t.co/gdoXw2dAKR#TeamIndia | #IREvIND | @IamShivamDube pic.twitter.com/YT3Po44AFT
— BCCI (@BCCI) June 26, 2026
वैभव का अंतरराष्ट्रीय पदार्पण नहीं हो सका
इससे पहले 15 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी का बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय पदार्पण इस मैच में नहीं हो सका और कप्तान श्रेयस ने उन्हें अति प्रतिभाशाली करार देने के साथ सीनियर खिलाड़ियों को एकादश में वरीयता दी।

हर्षित राणा व अर्शदीप ने मेजबान दल की शुरुआत बिगाड़ी
हालांकि स्टॉर्मांट मैदान पर मौजूद दर्शकों ने भारतीय गेंदबाजों व आयरलैंड के बीच भरपूर कश्मकश देखी। भारतीय पेसरों – हर्षित राणा (3-24) व अर्शदीप (2-28) ने टिम टेक्टर (17 रन 12 गेंद, एक छक्का, दो चौके), हैरी टेक्टर (शून्य) और रॉस एडेयर (12 रन, सात गेंद, दो चौके) को 30 रनों के भीतर लौटा दिया।
Make that THREE for Harshit Rana! 👏
He returns to the attack and immediately breaks the stand 💙
Updates ▶️ https://t.co/gdoXw2dAKR#TeamIndia | #IREvIND pic.twitter.com/XZzvrt6NEj
— BCCI (@BCCI) June 26, 2026
पॉवरप्ले खत्म हुआ तो मेजबान टीम 36 रन ही बना सकी थी। वहीं शिवम दुबे (1-18) ने भी छोटी लेंग्थ गेंदों का फायदा उठाते हुए बेन कैलिट्ज (15 रन, 11 गेंद, दो छक्के) को आउट किया, जिन्होंने काफी महंगे साबित हुए प्रसिद्ध कृष्णा (0-57) पर दो छक्के लगाए थे (4-51)।
टकर व डेलनी के बीच 44 गेंदों पर 64 रनों की साझेदारी
लेकिन इसके बाद कप्तान टकर व डेलनी ने पारी संभाली और फिर रफ्तार बढ़ाते हुए पांचवें विकेट के लिए 44 गेंदों पर 64 रनों की भागीदारी कर दी। टकर ने अक्षर के खिलाफ 13वें ओवर में लगातार दो चौके व छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अंततः टकर की पारी का अंत हर्षित राणा की धीमी बाउंसर पर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट होने के साथ हुआ।

डेलानी व डॉकरेल ने सिर्फ 17 गेंदों पर ठोक दिए 49 रन
उधर डेलानी व जॉर्ज डॉकरेल (19 रन, 10 गेंद, एक छक्का, दो चौके) ने सिर्फ 17 गेंदों पर 49 रनों की साझेदारी से टीम को 150 रनों के पार पहुंचाया। इनमें डेलानी ने प्रसिद्ध के अंतिम ओवर में एक चौका व तीन छक्के लगाकर 27 रन बटोरे। वह हालांकि अपने अर्धशतक से चूक गए और 49 रन पर अर्शदीप सिंह की गेंद पर तिलक को कैच दे बैठे। वहीं अक्षर पटेल (2-33) ने डॉकरेल सहित दो बल्लेबाजों को चलता किया।


