नागोया, 29 सितम्बर। शूटर नीरू ढांडा ने यदि मंगलवार को पहले सत्र के दौरान ट्रैप
फाइनल में स्वर्णिम चमक बिखेरने के अलावा आशिमा अहलावत व मनीषा कीर के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में भी रजत पदक जीता था तो शाम होते-होते महिला शक्ति ने ही चार गुणा 400 मीटर रिले में भारत को 20वें एशियाई खेलों (Aichi-Nagoya 2026) के एथलेटिक्स मुकाबलों का इकलौता स्वर्ण पदक दिला दिया। इस क्रम में भारतीय दल ने खेलों के मौजूदा संस्करण के 10वें दिन अपने पदकों का अर्धशतक पूरा करने के साथ ओवरआल पदक तालिका में खुद को शीर्ष 10 में पहुंचा दिया।
🇮🇳 DAY 13: INDIA TURNS UP THE HEAT! 🔥
Two GOLDs, a SILVER and a string of BRONZE medals made Day 13 a blockbuster for Team India at #AsianGames2026! 🥇🥈🥉
From Neeru’s record-breaking golden shot to the women’s 4×400m relay triumph, India lit up the shooting range and… pic.twitter.com/YWhY95TeFd
— SAI Media (@Media_SAI) September 29, 2026
किरण, प्राची, पूवम्मा व विथ्या के चौगुट ने बिखेरी स्वर्णिम चमक
नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ट्रैक एंड फील्ड मुकाबलों के सातवें व अंतिम दिन शाम को भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच किरण, प्राची चौधरी, एम.आर. पूवम्मा व विथ्या रामराज के चौगड्डे में तीन मिनट 29.69 सेकेंड का समय निकालकर बहरीन को पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी। बहरीन की टीम (3:30.21) सिर्फ 0.52 सेकेंड के फासले से पीछे रही जबकि चीनी टीम (3:31.02) को कांस्य पदक मिला।

विथ्या ने निर्णयक जोर लगाते हुए बहरीन को 0.52 सेंकेंड से पछाड़ा
इस चैम्पियन टीम में 36 वर्षीय पूवम्मा 2014 और 2018 में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं तो विथ्या रामराज ने 24 घंटे पहले ही 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीतकर पीटी उषा का चार दशक से अधिक पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था। आज भी विथ्या ने अंतिम धाविका के रूप में निर्णायक जोर लगाते हुए टीम को चैम्पियन बनाया।

मौजूदा संस्करण में विथ्या के नाम तीसरा पदक
देखा जाए तो मौजूदा संस्करण में विथ्या के नाम यह तीसरा व पूवम्मा का दूसरा पदक रहा। दोनों गत 24 सितम्बर को चार मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले में रजत पदक जीतने वाली टीम में भी शामिल थीं। यानी विथ्या अब एक स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक लेकर स्वदेश लौटेंगी।
The Golden Quartet! 🥇🇮🇳
Congratulations to Kiran Pahal, Poovamma, Prachi Choudhary, and Vithya Ramraj on storming to Gold in the Women’s 4x400m Relay Final at #AsianGames2026. The entire nation is proud of you!#Cheer4Bharat pic.twitter.com/AYaQY5KU9q
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 29, 2026
एथलेटिक्स दल ने 24 पदकों के साथ किया अपने अभियान का समापन
देखा जाए तो 75 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक दल ने इस स्वर्ण के साथ आज चार कांस्य पदक भी जीते और मौजूदा संस्करण में अपने अभियान का अंत 24 पदकों के साथ किया, जिसमें इकलौता स्वर्ण, नौ रजत और 14 कांस्य पदक शामिल थे। इसके पूर्व हांगझू 2023 खेलों में भारत ने एथलेटिक्स में छह स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य समेत 29 पदक जीते थे।
पदक तालिका : 6 स्वर्ण सहित 52 पदकों के साथ भारत 10वें स्थान पर
कुल मिलाकर देखें तो भारत ने आज दो स्वर्ण, एक रजत व चार कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते और अब कुल 52 पदकों (6+21+25) के साथ टीम पदक तालिका में पहली बार 10वें स्थान पर पहुंच गई है। पावरहाउस चीन 254 पदकों (143+62+49) के साथ अन्य देशों से काफी आगे है। मेजबान जापान (45+71+67=183) दूसरे और कोरिया गणराज्य (24+27+44=95) तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
52 MEDALS. ONE UNSTOPPABLE TRICOLOUR. 🚀
🥇 06 GOLD | 🥈 21 SILVER | 🥉 25 BRONZE
Team India is turning every arena into a celebration of grit, glory and greatness! 💥🏆
THE COUNT GOES ON. THE CHEERS GET LOUDER! 🇮🇳🔥#AsianGames2026 #Cheer4Bharat #BaarBaarBharatHarBaarBharat… pic.twitter.com/EFssGR9Q8P
— SAI Media (@Media_SAI) September 29, 2026
गुलवीर ने 5000 मीटर में कांसे के साथ मौजूदा संस्करण में जीता अपना तीसरा पदक
एथलेटिक्स की अन्य स्पर्धाओं की बात करें तो गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए पुरुषों की 5000 मीटर रेस में 13 मिनट 32.75 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता, जो इन खेलों में उनका तीसरा पदक था। इसके पूर्व पिछले दो दिनों में उन्होंने 10 हजार व 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते थे।
Hattrick for Gulveer! 🇮🇳🥉
Gulveer Singh completes a stunning hattrick at #AsianGames2026 by winning Bronze in the Men's 5000m. Keep soaring, Gulveer!#Cheer4Bharat pic.twitter.com/6ieCx3gnDt
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 29, 2026
1951 के पहले एशियाड में स्थापित लेवी पिंटो का भारतीय रिकॉर्ड दोहराया
गुलवीर इसके साथ ही ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में एशियाई खेलों के एक ही संस्करण में तीन पदक जीतने वाले भारत के दूसरे पुरुष खिलाड़ी बन गए। इससे पहले 1951 में दिल्ली में हुए पहले एशियाई खेलों में भारत के लेवी पिंटो ने 100 मीटर, 200 मीटर में स्वर्ण और चार गुणा 100 मीटर रिले में रजत पदक जीता था।
4X100 मीटर मिश्रित रिले में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही
इससे पहले गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, स्नेहा सत्यनारायण और हरिता भद्रा ने चार गुणा 100 मीटर मिश्रित रिले फाइनल में सत्र का सर्वश्रेष्ठ 41.06 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। चीन (40.78 सेकेंड) ने स्वर्ण जीता तो थाई टीम (40.87 सेकेंड) दूसरे स्थान पर रही। दिलचस्प यह रहा कि शीर्ष पांच टीमों ने सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकाला।
Congratulations to Gurindervir, Animesh, Sneha, and Harita on winning the Bronze Medal in the 4x100m Mixed Relay at #AsianGames2026. #Cheer4Bharat pic.twitter.com/vMGaV4HfjK
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 29, 2026
ऊंची कूद में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दोहरा सकीं कांस्य विजेता पूजा
हालांकि महिलाओं की ऊंची कूद में प्रथम प्रवेशी पूजा सिंह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दोहरा नहीं सकी, लेकिन 1.84 मीटर की कूद से वह कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। उज्बेकिस्तान की साइपुल्लाएवा बार्नोखोन (1.90 मीटर) पहले स्थान पर रहीं तो पूजा को तीन सेंटीमीटर के अंतर से पीछे छोड़ने वालीं कजाखस्तान की ओचिनिकोवा क्रिस्टीना (1.87 मीटर) को रजत पदक मिला।
Congratulations to debutant Pooja on winning the Women’s High Jump Bronze with a 1.84m clearance at the #AsianGames2026! A historic first medal for India in this event since 2002.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/RQmn9xH6WQ
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 29, 2026
पुरुषों की 4X400 मीटर रिले में कांस्य से भारतीय अभियान का समापन
इन खेलों में भारत की आखिरी एथलेटिक्स स्पर्धा में धरमवीर चौधरी, मनु थेक्किनलिल, जय कुमार और विशाल थेन्नारासू ने पुरुषों की 4X400 मीटर रिले फाइनल में कांस्य पदक जीता। जापान (3:00.75) को स्वर्ण और कतर (3:00.93) को रजत पदक मिला।
Congratulations to Dharmveer Chaudhary, Manu TS, Jay Kumar & Vishal TK on winning the Bronze Medal in the Men’s 4 × 400m Relay at #AsianGames2026! #Cheer4Bharat pic.twitter.com/wfGOGglmZn
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 29, 2026
पोल वाल्ट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के बावजूद सातवां स्थान पा सके देव कुमार
भारत के देव कुमार मीणा ने पुरुषों की पोल वॉल्ट स्पर्धा में 5.50 मीटर के प्रयास से राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, लेकिन वह सातवां स्थान पा सके। वहीं महिलाओं की 800 मीटर में पूजा ओल्ला और पुरुष वर्ग में मोहम्मद अफजल क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर रहे।


