hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पश्चिम बंगाल : नारदा मामले में दोनों मंत्रियों सहित टीएमसी के चारों नेताओं को सीबीआई कोर्ट से जमानत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > पश्चिम बंगाल : नारदा मामले में दोनों मंत्रियों सहित टीएमसी के चारों नेताओं को सीबीआई कोर्ट से जमानत
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

पश्चिम बंगाल : नारदा मामले में दोनों मंत्रियों सहित टीएमसी के चारों नेताओं को सीबीआई कोर्ट से जमानत

Vinayak Barot
Last updated: May 18, 2021 10:49 am
Vinayak Barot
Published: May 17, 2021
Share
SHARE

कोलकाता, 17 मई। पश्चिम बंगाल में नारदा स्टिंग मामले को लेकर सोमवार की सुबह सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार के दो मंत्रियों व एक विधायक सहित चार नेताओं की गिरफ्तारी के चलते दिनभर चला बवाल लगभग सात घंटे बाद शाम को थमा, जब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने इन सभी को जमानत दे दी।

गौरतलब है कि सीबीआई की एक टीम ने सुबह राज्य सरकार के दो मंत्रियों – फिरहाद हाकिम व सुब्रत बनर्जी, विधायक मदन मित्रा व पूर्व मेयर सोवन चटर्जी के घरों पर छापेमारी की और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने कार्यालय ले गई थी। पूछताछ के बाद इन चारों नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया और फिर सीबीआई कोर्ट में उन्हें पेश किया गया।

फिलहाल न्यायमूर्ति अनुपम मुखर्जी के नेतृत्व वाली विशेष सीबीआई अदालत ने चारों गिरफ्तार आरोपितों को जमानत दे दी। हालांकि सूत्रों का कहना है कि सीबीआई इस मामले में अब कोलकाता हाई कोर्ट जा सकती है।

  • टीएमसी कार्यकर्ताओं की सीबीआई दफ्तर के बाहर पत्थरबाजी

सच पूछें तो नारदा स्टिंग मामले में सीबीआई के एक्शन के बाद बंगाल की राजनीति अचानक फिर गरमा गई है। मंत्रियों की गिरफ्तारी के विरोध में टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान हालात इस कदर बेकाबू हुए कि वहां पर पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसके बाद सुरक्षाबलों को लाठीचार्ज करना पड़ा।

मामले का दिलचस्प पहलू यह रहा कि चारों नेताओं के पीछे-पीछे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सीबीआई दफ्तर पहुंच गईं और उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया। उन्होंने साथ ही यह चेतावनी भी दे दी कि सीबीआई को उन्हें भी गिरफ्तार करना होगा। देखते ही देखते सीबीआई दफ्तर के बाहर टीएमसी कार्यकर्ताओं का हुजूम लगना शुरू हो गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। ममता सीबीआई दफ्तर में लगभग छह घंटे तक रही थीं।

  • राज्यपाल धनखड़ ने पत्थरबाजी पर जताई चिंता

इस बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई पत्थरबाजी को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘सीबीआई दफ्तर के बाहर पत्थरबाजी की जा रही है, लेकिन कोलकाता पुलिस व बंगाल पुलिस मूकदर्शक बनी हुई हैं। इस मामले को जल्द निबटाने की अपील है।’

  • टीएमसी व भाजपा के बीच बयानबाजी

इसके पूर्व दिन में तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा की ओर से यह बदले की कार्रवाई की जा रही है। केंद्र के इशारे पर सरकारी एजेंसी टीएमसी के नेताओं के खिलाफ एक्शन ले रही है। इसके विपरीत भाजपा का तर्क था कि जो भी एक्शन हो रहा है, वह अदालत के आदेश पर ही लिया जा रहा है। इसमें बदले की काररवाई जैसी कोई बात नहीं है। गौरतलब है कि 2016 में सामने आए नारदा स्टिंग के मामले में बीते दिनों ही राज्यपाल से जांच करने की इजाजत मिली थी।

You Might Also Like

पीएम मोदी को लेकर हिना रब्बानी खार ने उगला जहर, श्री श्री रविशंकर ने दिया करारा जवाब
योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2025 : अनुपमा दूसरे दौर में पहुंचीं, मालविका व प्रियांशु उच्च वरीय प्रतिद्वंद्वियों से हारे
प्रशांत भूषण के पिता पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री शांति भूषण का निधन, 97 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस
पेरिस ओलंपिक के लिए 117 खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के 140 सदस्यों की सूची जारी
चिदंबरम ने साधा निशाना, कहा- 2,000 रुपए के नोट ने कालाधन रखने वालों की मदद
TAGGED:bailboth ministersCBI COURTfour TMC leadersNarda casewest bengal
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

Roving Periscope: US may export vaccine raw materials to India soon

virendra pandit
virendra pandit
April 20, 2021
पीएम मोदी पर निजी हमले को लेकर पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल
21 ઓક્ટોબરે ચૂંટણી : મહારાષ્ટ્રનો રાજકીય મિજાજ અને ચૂંટણી સમીકરણ
अबू आजमी महाराष्ट्र विधानसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित, सपा विधायक को भारी पड़ी औरंगजेब की तारीफ
आयुष्‍मान भारत स्‍वास्‍थ्‍य बुनियादी ढांचा मिशन से महामारी जैसे हालात से निबटने में मदद मिलेगी : मांडविया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?