1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. क्या ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में साजिशों की तैयारी हुई : विष्णुदत्त शर्मा
क्या ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में साजिशों की तैयारी हुई : विष्णुदत्त शर्मा

क्या ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में साजिशों की तैयारी हुई : विष्णुदत्त शर्मा

0
Social Share

भोपाल, 12 दिसंबर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता राजा पटेरिया के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बेहद उकसावे वाला बयान सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि क्या हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान इस प्रकार की साजिशों की तैयारी हुई है।

विष्णुदत्त शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा कि पूर्व मंत्री राजा पटेरिया द्वारा प्रधानमंत्री श्री मोदी की हत्या के लिए जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उकसाना अत्यंत गंभीर और निंदनीय है। क्या हाल ही में मध्य प्रदेश से निकली राहुल गांधी की ‘भारत तोड़ो यात्रा’ में इस साजिश की तैयारी हुई? उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिये।

कांग्रेस के नेता राजा पटेरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे पीएम मोदी के खिलाफ बेहद उकसावे वाले शब्दों का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं। इस वीडियो के बाद गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code