1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. डिंपल यादव ने ली लोकसभा सदस्य की शपथ, सोनिया गांधी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
डिंपल यादव ने ली लोकसभा सदस्य की शपथ, सोनिया गांधी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

डिंपल यादव ने ली लोकसभा सदस्य की शपथ, सोनिया गांधी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

0
Social Share

नई दिल्ली, 12 दिसंबर। समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने लोकसभा के सदस्य के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण की। अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरु करते ही लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह से डिंपल को शपथ दिलाने के लिए बुलाने को कहा। इसके साथ ही डिंपल ने तीसरी बार लोकसभा की सदस्य ग्रहण की। डिंपल यादव अपने पति और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ दिल्ली में स्थित संसद भवन पहुंचीं थीं। सदन की शपथ लेने के बाद डिंपल ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

डिंपल यादव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से हाल में हुए उपचुनाव में विजय होकर संसद में पहुंची है। यह सीट समाजवादी पार्टी के प्रमुख रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई थी। डिंपल यादव मुलायम सिंह यादव की बहू तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी है। सपा नेता डिंपल यादव इससे पहले कन्नौज से 2012 और 2014 में भी समाजवादी पार्टी के टिकट से लोकसभा सदस्य के रूप में चुनकर संसद पहुंची थी।

मैनपुरी उपचुनाव में डिम्पल ने बीजेपी के रघुराज शाक्य को 2,88,461 वोटों से हराया था। मैनपुरी सीट के लिए लगाया गया बीजेपी का सारा सियासी गणित फेल हो गया था। अपनी जीत के बाद डिम्पल ने कहा था, ‘मैनपुरी की जनता और उन तमाम लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने हमें समर्थन दिया है। मैनपुरी की जनता ने इतिहास रचा है। यह जीत नेताजी की जीत है और हमारी यह जीत नेताजी को श्रद्धांजलि के तौर पर उन्हें समर्पित है।’

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code