1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली : अलीपुर में गिरी गोदाम की दीवार, 5 श्रमिकों की दबकर मौत, कई अन्य घायल
दिल्ली : अलीपुर में गिरी गोदाम की दीवार, 5 श्रमिकों की दबकर मौत, कई अन्य घायल

दिल्ली : अलीपुर में गिरी गोदाम की दीवार, 5 श्रमिकों की दबकर मौत, कई अन्य घायल

0
Social Share

नई दिल्ली, 15 जुलाई। बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से पांच श्रमिकों की मौत हो गई और लगभग डेढ़ दर्जन श्रमिक घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त 25 से ज्यादा मजदूर मौके पर काम कर रहे थे। ऐसे में अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। 14 घायलों को राजा हरीश चंद्र हॉस्पिटल अस्पताल पहुंचाया गया है। सात घायल खतरे के बाहर हैं जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। गोदाम का क्षेत्रफल लगभग 5,000 वर्ग गज है। बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बावजूद डीएम व एसडीएम कार्यालय अवैध गोदामों के निर्माण को नहीं रोक रहा था।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code