1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. वाघ बकरी चाय समूह के मालिक पराग देसाई का निधन, मॉर्निंग वॉक के दौरान कुत्ते ने कर दिया था हमला
वाघ बकरी चाय समूह के मालिक पराग देसाई का निधन, मॉर्निंग वॉक के दौरान कुत्ते ने कर दिया था हमला

वाघ बकरी चाय समूह के मालिक पराग देसाई का निधन, मॉर्निंग वॉक के दौरान कुत्ते ने कर दिया था हमला

0
Social Share

अहमदाबाद, 23 अक्टूबर। देश के मशहूर ब्रांड वाघ बकरी चाय समूह के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर पराग देसाई का निधन हो गया है। 50 वर्षीय पराग गत 15 अक्टूबर को मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी सड़क के एक कुत्ते ने हमला कर दिया था। खुद को कुत्ते के हमले से बचाने में वह फिसलकर गिर गए थे और उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था। इलाज के दौरान रविवार सुबह यहां एक अस्पताल में उनका निधन हुआ।

फिसलकर गिरने के बाद पराग को ब्रेन हेमरेज हो गया था

प्राप्त जानकारी के अनुसार पराग देसाई इस्कॉन अम्बली रोड पर मॉर्निंग वॉक के दौरान कुत्ते के हमले में घायल हुए थे। गिरने के बाद उनके सिर में गंभीर चोट आई थीं। उन्हें तत्काल शेल्बी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें सर्जरी के लिए जायडस हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया, जहां 22 अक्टूबर को उनका निधन हो गया।

न्यूयार्क से MBA की डिग्री हासिल की थी

पराग देसाई वाघ बकरी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर रसेस देसाई के बेटे थे। वह ग्रुप में सेल्स, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट्स का काम देखते थे। पराग ने न्यूयार्क स्थित लॉन आइलैंड यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी। वह अपने परिवार की चौथी पीढ़ी थे, जो चाय के कारोबार से जुड़े थे। उनकी अगुआई में कम्पनी कई नए मुकाम को छूने में सफल रही है। बिजनेस के साथ-साथ वाइल्डलाइफ में पराग देसाई की गहरी दिलचस्पी थी।

1995 में कम्पनी को किया था ज्वॉइन

वाघ बकरी चाय से पराग देसाई 1995 में जुड़े थे, तब कम्पनी का कुल कारोबार 100 करोड़ रुपये से भी कम था। लेकिन आज सालाना टर्न ओवर 2000 करोड़ रुपये को पार कर गया है। भारत के 24 राज्यों के साथ-साथ दुनिया के 60 देशों में वाघ बकरी चाय एक्सपोर्ट किया जाता है। यह पराग देसाई का ही प्लान था, जिसकी वजह से कम्पनी की ब्रांडिंग मजबूत हुई।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code