hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए मतदान आज, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए मतदान आज, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए मतदान आज, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग

Revoi Editor
Last updated: September 24, 2024 9:57 pm
Revoi Editor
Published: September 25, 2024
Share
SHARE

जम्मू, 24 सितम्बर। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार को 26 सीटों में मतदान होना है। इन सीटों पर 25 लाख से अधिक मतदाता 239 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। ये विधानसभा क्षेत्र घाटी और जम्मू संभाग के तीन-तीन जिलों में फैले हुए हैं। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित वोटिंग के लिए कुल 3,502 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें 1,056 शहरी मतदान केंद्र और 2,446 ग्रामीण मतदान केंद्र हैं।

पहले चरण में 24 सीटों पर लगभग 61.38 फीसदी वोटिंग

गत 18 सितम्बर को मतदान के पहले चरण में 24 सीटों पर अनुमानित 61.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं आगामी एक अक्टूबर को तीसरे व अंतिम चरण में 40 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। चुनाव परिणाम आठ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

सभी मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की सुविधा

EC अधिकारियों के अनुसार पारदर्शिता सुनिश्चित करने के चुनाव आयोग के प्रयासों के तहत सभी मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की सुविधा होगी। मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए दूसरे चरण के लिए 157 विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 26 गुलाबी मतदान केंद्र महिलाओं के लिए, 26 मतदान केंद्र विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए, 26 मतदान केंद्र युवाओं के लिए, 31 सीमा मतदान केंद्र, 26 हरित मतदान केंद्र और 22 अद्वितीय मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

उमर अब्दुल्ला, हामिद कर्रा व रविंदर रैना सहित कई दिग्गज मैदान में

इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और भाजपा के प्रदेश प्रधान रविंदर रैना सहित कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। अब्दुल्ला गांदरबल और बडगाम सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि कर्रा सेंट्रल शाल्टेंग से चुनाव लड़ रहे हैं। रैना राजौरी जिले में अपनी नौशेरा सीट को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे, जिसे उन्होंने 2014 के विधानसभा चुनावों में जीता था।

बरकती बीरवाह और गांदरबल विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। राशिद इंजीनियर के नाम से मशहूर शेख अब्दुल राशिद ने इस वर्ष की शुरुआत में तिहाड़ जेल से संसदीय चुनाव लड़ा था और फिर भी बारामूला निर्वाचन क्षेत्र से अब्दुल्ला को दो लाख से अधिक मतों के अंतर से हराने में कामयाब रहे।

अन्य प्रमुख उम्मीदवार अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी (चन्नपोरा), पूर्व मंत्री अली मोहम्मद सागर (खानयार), अब्दुल रहीम राथर (चरार-ए-शरीफ) और चौधरी जुल्फिकार अली (बुद्धल) और सैयद मुश्ताक बुखारी (सूरनकोट) हैं। चौधरी जुल्फिकार अली और सैयद मुश्ताक बुखारी इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

श्रीनगर से सर्वाधिक 93 प्रत्याशी जोर आजमा रहे

इस चरण में भाग्य आजमा रहे कुल 239 उम्मीदवारों में श्रीनगर जिले में सर्वाधिक 93 प्रत्याशी शामिल हैं। इसके बाद बडगाम जिले में 46, राजौरी जिले में 34, पुंछ जिले में 25, गांदरबल जिले में 21 और रियासी जिले में 20 उम्मीदवार मैदान में हैं।

6 जिलों की इन सीटों पर होनी है वोटिंग

श्रीनगर जिले में निर्वाचन क्षेत्र हजरतबल, खानयार, हब्बाकदल, लाल चौक, चन्नपोरा, जदीबल, सेंट्रल शाल्टेंग और ईदगाह हैं। बडगाम जिले में निर्वाचन क्षेत्र बडगाम, बीरवाह, खानसाहिब, चरार-ए-शरीफ और चदूरा हैं जबकि गांदरबल जिले में दो निर्वाचन क्षेत्र हैं कंगन (एसटी) और गंदेरबल। जम्मू संभाग में जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें गुलाबगढ़ (एसटी), रियासी, श्री माता वैष्णो देवी (रियासी जिले में), कालाकोट-सुंदरबनी, नौशेरा, राजौरी-एसटी (राजौरी जिले में), बुधल (एसटी), थन्नामंडी (एसटी), सुरनकोट (एसटी), पुंछ हवेली और मेंढर (एसटी) (पुंछ जिले में) शामिल हैं।

You Might Also Like

राष्ट्रपति मुर्मु व पीएम मोदी ने मशहूर मूर्तिकार राम सुतार के निधन पर जताया शोक
दिल्ली एयरपोर्ट के बाद अब राजकोट हवाई अड्‌डे की कैनोपी गिरी, जानमाल का नुकसान नहीं
आबकारी नीति मामले में केजरीवाल को नया समन जारी कर सकता है प्रवर्तन निदेशालय
G20 शिखर सम्मेलन : पीएम मोदी ने लॉन्च किया ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस
टाटा आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स की प्रभावी जीत, लखनऊ सुपर जाएंट्स से छीना दूसरा स्थान
TAGGED:Jammu and Kashmir Assembly electionsVoting for 26 seats in the second phase todayvoting will be held from 7 am to 6 pm
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?