hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रेल दुर्घटना का षड्यंत्र रचने वालाें के विरुद्ध होगी कठोर काररवाई – अश्विनी वैष्णव
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > रेल दुर्घटना का षड्यंत्र रचने वालाें के विरुद्ध होगी कठोर काररवाई – अश्विनी वैष्णव
राष्ट्रीयहिन्दी

रेल दुर्घटना का षड्यंत्र रचने वालाें के विरुद्ध होगी कठोर काररवाई – अश्विनी वैष्णव

Revoi Editor
Last updated: September 24, 2024 9:27 pm
Revoi Editor
Published: September 24, 2024
Share
SHARE

जयपुर, 24 सितम्बर। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेल पटरियों पर अवरोधक रख कर दुर्घटना का षड्यंत्र रचने वालों के विरुद्ध कठोर काररवाई की जाएगी, यह सरकार का संकल्प है। साथ ही इस तरह की दुर्घटना न हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता के साथ काम करेगा।

दरअसल, अश्विनी वैष्णव मंगलवार को जयपुर दौरे पर आए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और प्रदेश की रेल परियोजनाओं के बारे में चर्चा की। वह गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर हुए कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे​​​। वह बन रहे रूफ प्लाजा का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इसके बाद वह कवच प्रणाली का निरीक्षण करने ट्रेन के जरिए सवाई माधोपुर रवाना हुए।

माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत राजस्थान के गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य की प्रगति का जायजा लिया।#AmritStations pic.twitter.com/Ut9ASF8kfv

— Ministry of Railways (@RailMinIndia) September 24, 2024

इससे पूर्व जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में वैष्णव ने कवच प्रणाली की जानकारी देते हुए कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि रेलवे की सुरक्षा के लिए कवच एक बहुत बड़ा विकास है। 16 जुलाई 2024 को आरडीएसओ द्वारा कवच 4.0 संस्करण को अंतिम रूप दिया गया था। इसकी पहली स्थापना सवाई माधोपुर से पूरी हो चुकी है, मैं उसका भी जायजा लूंगा।’

देशभर में रेल पटरियों पर अवरोधक रख रेल दुर्घटनाओं के लिए रचे जा रहे षडयंत्रों के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘बड़ी गंभीरता के साथ रेलवे का पूरा प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी राज्य सरकारों के साथ लगातार संवाद जारी है। प्रदेशों के डीजीपी और होम सेक्रेटरी के साथ बातचीत जारी है। एनआईए भी बीच में शामिल है और किसी भी तरीके से, जो भी कोई ऐसी दुर्घटना करने की कोशिश करेगा, उसके विरुद्ध कठोर काररवाई की जाएगी, यह हमारा संकल्प है। इसे लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता के साथ काम करेगा।’

एक अलग टास्क फोर्स बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि देशभर में रेलवे का डिवीजन और जोन का एडमिनिस्ट्रेशन, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और स्टेट पुलिस तीनों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

You Might Also Like

अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट, इमरजेंसी फ्लाइट लेकर मुंबई लौटे विराट कोहली
भारत ने अग्नि-V परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल रात्रि परीक्षण, 5000 किमी से ज्यादा मार करने में सक्षम
प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे मॉरिशस, एयरपोर्ट पर पीएम नवीन रामगुलाम ने किया भव्य स्वागत, राष्ट्रीय समारोह में होंगे शामिल
आईक्यू एयर की रिपोर्ट : दुनिया की दूसरी सबसे प्रदूषित राजधानी है नई दिल्ली, चौथा सबसे खराब हवा वाला शहर
झारखंड : चर्चित सीए नरेश केजरीवाल के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, रांची-मुंबई समेत 15 ठिकानों पर की छापेमारी
TAGGED:Ashwini Vaishnavconspired for the train accidentRailway Ministerstrict action will be taken
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

બિહારમાં જીવલેણ ગરમીથી 183ના મોતથી હાહાકાર, 22 સુધી સરકારી સ્કૂલો બંધ, ગયામાં કલમ-144 લાગુ

Revoi
Revoi
June 17, 2019
पीएफआई के ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक
बिहार : NDA में टूट की आशंका, चिराग के चाचा पशुपति पारस हाजीपुर सीट को लेकर अड़े
આવતીકાલે 8 વિધાનસભા બેઠકો પર યોજાશે પેટાચૂંટણી, સવારે 7 થી 6 થશે મતદાન
गुजरात चुनाव में आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को देना तीन बार देना होगा विज्ञापन : मुख्य चुनाव आयुक्त
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?