hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पुतिन ने यूक्रेन की सेना से तख्तापलट करने को कहा,  यूक्रेन का दावा – 1000 से ज्यादा रूसी सैनिक मारे गए
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पुतिन ने यूक्रेन की सेना से तख्तापलट करने को कहा,  यूक्रेन का दावा – 1000 से ज्यादा रूसी सैनिक मारे गए
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

पुतिन ने यूक्रेन की सेना से तख्तापलट करने को कहा,  यूक्रेन का दावा – 1000 से ज्यादा रूसी सैनिक मारे गए

Vinayak Barot
Last updated: February 25, 2022 9:18 pm
Vinayak Barot
Published: February 25, 2022
Share
SHARE

मॉस्को, 25 फरवरी। यूक्रेन से जारी जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन की सेना से देश में तख्तापटल करने को कहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुतिन ने यूक्रेन की सेना से कहा – ‘सत्ता अपने हाथ में ले लो।’ इसी कड़ी में रूस ने यह भी कहा है कि यूक्रेन की सेना के सकारात्मक प्रतिक्रिया देने, प्रतिरोध खत्म करने और हथियार डालने के बाद मॉस्को यूक्रेन के साथ किसी भी क्षण बातचीत के लिए तैयार है।

दूसरी ओर यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को दावा किया कि लड़ाई में रूस के एक हजार से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। मंत्रालय की ओर से कहा गया, ‘रूस अपनी स्थापना के बाद से अपने किसी भी सशस्त्र संघर्ष में लड़ाई के दौरान इतना हताहत नहीं हुआ था।’

रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने यूक्रेन से बातचीत की रखी शर्त

रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार डोनेस्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) के उप विदेश मंत्री सर्गेई पेरसाडा और लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (एलपीआर) के विदेश मंत्री व्लादिस्लाव डेनेगो के साथ बातचीत के बाद रूसी विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव ने यूक्रेन से बातचीत के संकेत दिए।

लावरोव ने कहा, ‘हम बातचीत के लिए तैयार हैं। यूक्रेन की सेना रूस का विरोध करना बंद कर दे और हथियार डाल दे, इसके बाद किसी भी समय हमारे राष्ट्रपति (व्लादिमीर पुतिन) को आह्वान करें। कोई उन पर हमला नहीं कर रहा है। कोई उन पर दबाव नहीं बना रहा है। वे लोग अपने परिवार के सदस्यों के पास लौट जाएं।’

पुतिन ने दी थी दो अलगाववादी क्षेत्रों को मान्यता

गौरतलब है कि राष्ट्रपति पुतिन ने गत 21 फरवरी को यूक्रेन के दो क्षेत्रों की ‘स्वतंत्रता’ को मान्यता देते हुए डीपीआर और एलपीआर के नेताओं के साथ संधियों पर हस्ताक्षर किए थे।

राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार सुबह टेलीविजन पर संबोधन में घोषणा की थी कि डोनबास रिपब्लिक के प्रमुख के अनुरोध के जवाब में उन्होंने उन लोगों की रक्षा के लिए एक विशेष सैन्य अभियान चलाने का निर्णय लिया है, जो आठ वर्षों से यूक्रेन के शासन के दुर्व्यवहार और नरसंहार से पीड़ित हैं। उन्होंने अपनी घोषणा में यह भी कहा था कि रूसी सैन्य अभियान का उद्देश्य यूक्रेन का ‘विसैन्यीकरण’ सुनिश्चित करना है।

You Might Also Like

भाजपा और कांग्रेस ‘एक साथ’ – ओडिशा के पश्चिमी क्षेत्र को नजरअंदाज करने का बीजद सरकार पर आरोप
काउंटर-टेररिज्म पर दिल्ली में 19-20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय बैठक, आतंकवाद से निबटने की रणनीति पर होगी चर्चा
पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में ‘महासंग्राम’ का फैसला आज : वोटों की गिनती शुरू, दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा
राष्ट्रीय राजधानी को दहलाने की साजिश : आत्मघाती हमले की कोशिश में हैं आतंकी, भाजपा मुख्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा
पीएम मोदी ने भारत में लॉन्च किया e-RUPI, भुगतान करना और भी हो जाएगा आसान
TAGGED:Military CoupRussia-Ukraine WarRussian Foreign MinisterRussian PresidentSergei LavrovUkrainian ArmyVladimir Putin
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?