hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पाकिस्तान : अलग ‘सिंधुदेश’ की मांग को लेकर कराची में भड़की हिंसा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पाकिस्तान : अलग ‘सिंधुदेश’ की मांग को लेकर कराची में भड़की हिंसा
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

पाकिस्तान : अलग ‘सिंधुदेश’ की मांग को लेकर कराची में भड़की हिंसा

Revoi Editor
Last updated: December 9, 2025 8:13 pm
Revoi Editor
Published: December 9, 2025
Share
SHARE

कराची, 9 दिसम्बर। पाकिस्तान के कराची में अलग सिंधुदेश की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के हिंसा में बदलने के बाद तनाव बढ़ गया। हिंसा की वजह से पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और पुलिस के साथ तीखी झड़प हुई।

सिंधी कल्चर डे पर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

यह हिंसा रविवार को तब शुरू हुई, जब अलग सिंधुदेश की मांग को लेकर सिंधी कल्चर डे पर प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। जिये सिंध मुत्तहिदा महाज (JSSM) के बैनर तले सिंधियों के एक बड़े ग्रुप ने ‘आजादी’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। उन्होंने सिंध की आजादी की मांग की, जिससे सिंधी राष्ट्रवादी पार्टियों की पुरानी भावना और बढ़ गई।

रैली का रूट बदलने के बाद तनाव बढ़ा

सिंध प्रांत सिंधु नदी के पास का इलाका है, जो 1947 में बंटवारे के बाद पाकिस्तान में चला गया। बताया जाता है कि सिंधुदेश आज के सिंध का पुराना नाम था, जो पाकिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा प्रांत है। रविवार को अधिकारियों के रैली का रूट बदलने के बाद तनाव तेजी से बढ़ गया, जिससे हजारों प्रदर्शनकारी नाराज हो गए। हालात तब और बिगड़ गए, जब भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर फेंकने के साथ तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

#BREAKING
Mass protests in Karachi demanding Sindhudesh.
The truth is simple: Sindh was never truly Pakistan.
It’s part of the same civilizational fold as Bharat ,history proves it every time.#FreeSindh #SindhudeshMovement pic.twitter.com/6IhwZMHSGT

— TRIDENT (@TridentxIN) December 8, 2025

हिंसा के आरोप में कम से कम 45 लोग गिरफ्तार, 5 पुलिसकर्मी घायल

स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि हिंसा के सिलसिले में कम से कम 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दैनिक ‘डॉन’ के अनुसार, हिंसा में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सरकार ने पुलिस को संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

UN और पीएम मोदी से अपील

उल्लेखनीय है कि सिंधी संगठन लंबे समय से प्रांत में लगातार राजनीतिक दबाव और मानवाधिकारों के उल्लंघन का दावा करते रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष की शुरुआत में देश निकाला पाए चेयरपर्सन शफी बुरफत की लीडरशिप में JSSM ने यूनाइटेड नेशंस से दखल देने और सिंधुदेश को एक आजाद देश के तौर पर मान्यता देने की अपील की थी। JSSM ने सिंध और भारत के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपनी मांग का समर्थन करने की अपील की।

राजनाथ सिंह भी भरोसा जता चुके हैं – सिंध इलाका एक दिन भारत में वापस आएगा

भारत में भी, इस मुद्दे पर तब ध्यान गया, जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भरोसा जताया कि सिंध इलाका एक दिन भारत में वापस आ जाएगा। पिछले माह नई दिल्ली में सिंधी समाज सम्मेलन में अने संबोधन के दौरान राजनाथ ने कहा था कि उनकी पीढ़ी के कई सिंधी हिन्दुओं ने 1947 के उस फैसले को कभी पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया, जिसके कारण सिंध पाकिस्तान का हिस्सा बन गया।

राजनाथ ने जो देकर कहा था, ‘सिंध हमेशा से सांस्कृतिक रूप से भारत से जुड़ा रहा है। आज, सिंध भारत का हिस्सा नहीं हो सकता है, लेकिन सभ्यता के हिसाब से, सिंध हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा। जहां तक ​​जमीन की बात है, सीमाएं बदल सकती हैं। कौन जानता है, कल सिंध फिर से भारत में वापस आ सकता है।’ असल में, राष्ट्रगान में सिंध नदी का जिक्र इसी कनेक्शन को दिखाता है।

You Might Also Like

कूचबिहार की चुनावी रैली में पीएम मोदी बोले – संदेशखाली के आरोपितों को भाजपा दिलाएगी सजा
यूपी के सीतापुर में युवक ने परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी उड़ाया, इलाके में पसरा सन्नाटा
पूर्वी लद्दाख में तनाव को कम करने के लिए भारत-चीन के बीच 12 घंटे तक चली वार्ता
इमरान खान का राजनीतिक वजूद ही खत्म करने की तैयारी, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले – PTI पर लग सकता है बैन
नहीं रहे अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
TAGGED:demand for separate 'SindhudeshpakistanViolence erupts in Karachi
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

संजय सिंह का दावा – केजरीवाल को जेल की सलाखों के पीछे डालने की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने रची साजिश

Revoi Editor
Revoi Editor
April 5, 2024
બીજી વખત પીએમ પદે શપથ લીધા બાદ નરેન્દ્ર મોદી માલદીવની પ્રથમ વિદેશ યાત્રા કરે તેવી શક્યતા
डोनाल्ड ट्रम्प ने चुनावी रैली में कमला हैरिस के लुक्स का उड़ाया मजाक, बोले – ­’मैं उनसे बहुत बेहतर दिखता हूं..’
चीन की धमकी पर भड़का बांग्लादेश, ड्रैगन ने क्वाड गुट में भारत के साथ न जुड़ने की चेतावनी दी थी
फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होंगे शशि थरूर, 2010 में स्पेन ने भी दिया था ऐसा अवॉर्ड
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?