hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: तमिलनाडु के ‘थलाइवर’ बने विजय : पीएम मोदी – राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने दी नए मुख्यमंत्री को बधाई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > तमिलनाडु के ‘थलाइवर’ बने विजय : पीएम मोदी – राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने दी नए मुख्यमंत्री को बधाई
राष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के ‘थलाइवर’ बने विजय : पीएम मोदी – राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने दी नए मुख्यमंत्री को बधाई

Revoi Editor
Last updated: May 10, 2026 2:43 pm
Revoi Editor
Published: May 10, 2026
Share
SHARE

चेन्नई, 10 मई। दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार से राजनेता बने जोसेफ चंद्रशेखर विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की राजनीति में एक नये युग की शुरुआत कर दी है। इस ऐतिहासिक राज्याभिषेक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उन्हें विशेष रूप से बधाई देते हुए राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करने की इच्छा जतायी है।

इनके अलावा कई दिग्गज नेताओं और अभिनेताओं ने उन्हें बधाई दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू और दिग्गज अभिनेता और नेता कमल हासन ने भी विजय को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बधाई संदेश में विश्वास जताया है कि विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु प्रगति की नयी ऊंचाइयों को छुएगा।

राहुल गांधी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें सत्ता सौंपी है, वह लोकतंत्र की जीत है। पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी इस अवसर पर गर्मजोशी दिखाई। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने विजय को बधाई देते हुए अंतर-राज्यीय संबंधों को और मजबूत करने की उम्मीद जतायी। वहीं अपने ‘छोटे भाई’ को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखते हुए कमल हासन ने भावुक बधाई दी और इसे तमिल राजनीति के लिए क्रांतिकारी बदलाव बताया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि एक जनप्रिय अभिनेता का मुख्यमंत्री के रूप में चुना जाना जनता के अटूट प्यार का प्रमाण है। तमिलनाडु के स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी उन्हें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। निवर्तमान सरकार के प्रमुख चेहरों और विपक्षी नेताओं, जिनमें उदयनिधि स्टालिन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई और ‘नाम तमिलर कड़गम’ के सीमान ने भी विजय को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है।

फिल्मों के ‘इलैया थलपति’ (युवा कमांडर) से अब प्रदेश के असली ‘थलाइवर’ (प्रमुख) बने विजय के कंधों पर अब तमिलनाडु के करोड़ों लोगों की उम्मीदों का भार है। अभिनेताओं में आर. माधवन ने राज्य के नये मुख्यमंत्री विजय की एक तस्वीर साझा करते हुए उनके प्रति अपना गर्व व्यक्त किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “मेरे प्यारे भाई, आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री के रूप में आपका कार्यकाल हमारे राज्य के लिए सबसे प्रभावशाली और फलदायी साबित हो। ईश्वर आपको वह शक्ति प्रदान करे, जिससे आप जनता की भलाई के लिए वे सभी कार्य कर सकें जो आप करना चाहते हैं।”

वहीं, दिग्गज अभिनेता सत्यराज ने विजय की जीत ‘ऐतिहासिक’ बताते हुए लंबा नोट लिखा। उन्होंने कहा कि यह जीत उन लोगों के लिए मिसाल है, जो मुश्किल समय में भी अपने सिद्धांतों पर अडिग रहते हैं। उन्होंने इस सफलता को केवल राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि तमिलनाडु के लिए एक नये रास्ते और नयी उम्मीद का जनादेश बताया। इनके अलावा अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने उन्हें ‘मुख्यमंत्री विजय सर’ कहकर संबोधित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं है।

जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर विजय को नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और कामना की कि उनके शासन में राज्य और अधिक समृद्ध हो। वहीं आरजे बालाजी ने विजय और उनके मंत्रिमंडल को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि विजय के नेक इरादों को देखते हुए वे एक ऐसी समावेशी और प्रगतिशील सरकार की उम्मीद कर रहे हैं, जो इस गौरवशाली राज्य को अगले स्तर पर ले जायेगी।

You Might Also Like

मिडिल ईस्ट में जंग थमने के आसार नहीं : अमेरिका व ईरान का सीजफायर पर चर्चा से स्पष्ट इनकार
अंबुजा सीमेंट्स बिहार में करेगा 1600 करोड़ रुपए का निवेश
योगी की पाती : नए साल के एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी ने लिखा पत्र, युवाओं से की यह खास अपील
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रिहा किए गए बंधकों का किया स्वागत
प्रो कबड्डी लीग : गुजरात जाएंट्स व पुनेरी पल्टन ने पूरी की प्लेऑफ लाइनअप, हरियाणा स्टीलर्स बाहर
TAGGED:CM VijayCongratulationsRahul GandhiTamil Nadu CM oathThalaivar Vijay
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?