Homeहिन्दीराष्ट्रीयउत्तराखंड : पिथौरागढ़ में मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में...

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ में मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा, 9 लोगों की मौत

नैनीताल, 22 जून। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंदिर जा रहे नौ श्रद्धालुओं की उस समय मौत हो गयी, जब उनकी कार एक गहरी खाई में गिर गई। पुलिस सूत्रों के गुरुवार को बागेश्वर के शामा के कुछ लोग पिथौरागढ़ के होकरा मंदिर पूरा अर्चना के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार गहरी खाई में जा गिर गई। कार में 11 लोग सवार थे, जिनमें से नौ लोगों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नाचनी और क्वीटी थाना की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस, राष्ट्रीय आपदा राहत बल, राज्य आपदा राहत बल के साथ ही राजस्व की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।

इसके अलावा पिथौरागढ़ से दो और शामा से एक एम्बुलेंस भी घायलों की मदद के लिये मौके पर भेजी गयी हैं। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिला प्रशासन घटना पर नजर बनाये हुए है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments