hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश : पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां पूर्ण, काशीवासियों को देंगे 1,583 करोड़ की योजनाओं की सौगात
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > क्षेत्रीय > उत्तर प्रदेश : पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां पूर्ण, काशीवासियों को देंगे 1,583 करोड़ की योजनाओं की सौगात
क्षेत्रीयहिन्दी

उत्तर प्रदेश : पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां पूर्ण, काशीवासियों को देंगे 1,583 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Vinayak Barot
Last updated: July 14, 2021 5:46 pm
Vinayak Barot
Published: July 14, 2021
Share
SHARE

वाराणसी, 14 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को प्रस्तावित वाराणसी के एक दिवसीय दौरे की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लगभग आठ माह बाद अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आ रहे पीएम मोदी जापान के सहयोग से निर्मित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग, क्रूज और रो-रो समेत करीब 1,583 करोड़ की योजनाओं का काशीवासियों को तोहफा देंगे। इसके साथ ही वह कुछ नई योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

लगभग पांच घंटे तक काशी में रहेंगे पीएम मोदी

लगभग पांच घंटे के ठहराव के दौरान पीएम मोदी तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा में लगभग 30 हजार लोगों को जुटाने की तैयारी है।

वाराणसी के सांसद इन योजनाओँ का करेंगे लोकार्पण वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी जिन खास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे, उनमें भारत व जापान की मिली-जुली संस्कृति का रूप लिए रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, मल्टी लेवल पार्किंग गोदौलिया, यूपी के सबसे बड़े सरकारी स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल और स्किल डेवलपमेंट सेंटर, गंगा में पर्यटन के विकास के लिए दो रो-रो का संचालन, राजघाट से अस्सी तक जलयान यानी दो मंजिला नया क्रूज, 84 घाटों पर सूचना पट्ट, वाराणस-गाजीपुर रोड पर आशापुर आरओबी, नीर निर्मल परियोजना, 14 अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में पीएसए ऑक्सीजन जनरेशन, बीएचयू में रीजनल इंस्टीट्यूट आफ थैलमोलाजी, बीएचयू में 100 बेड का एमसीएच विंग और 80 टीचर रेजिडेंशियल फ्लैट, पंचकोशी परिक्रमा मार्ग का निर्माण और चौड़ीकरण, दो पेयजल योजना, चार पार्कों का सुंदरीकरण, चार स्कूल और कॉलेज में तीन महिला छात्रावास क्लास और लैब व रामेश्वर में विश्राम स्थल शामिल आदि हैं।

एक दर्जन से ज्यादा परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

लोकार्पण के अलावा पीएम मोदी जिन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, उनमें केंद्रीय पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट का स्किलिंग एंड टेक्निकल सपोर्ट सेंटर, आईटीआई महगांव, राजघाट प्राथमिक स्कूल आदमपुर, सिस वरुणा में वाटर सप्लाई परियोजना, ट्रांस वरुणा में वाटर सप्लाई परियोजना, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भेलूपुर, सिस वरुणा में पेयजल संचालन पर कार्य, कोनिया घाट क्षेत्र में सिविल लाइन बिछाने से जुड़ी परियोजना, नगर के घाट पर पंपिंग स्टेशन सीवेज पंपिंग, कोनिया पंपिंग स्टेशन पर 0.8 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट, मुकीमगंज और मछोदरी में सीवर लाइन परियोजना, लहरतारा चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे अर्बन प्लेसमेकिंग, करखियाव मेऔद्योगिक क्षेत्र में मैंगो और वेजिटेबल इंटीग्रेटेड पैक हाउस का निर्माण, पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन सेक्टर इकाई का कार्यालय भवन, रायफल और पिस्टल शूटिंग रेंज का निर्माण, 47 ग्रामीण संपर्क मार्ग, जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत हर घर नल योजना शामिल है।

विशेष विमान से पूर्वाह्न 10.30 बजे बाबतपुर पहुंचेंगे

पीएम मोदी विशेष विमान से पूर्वाह्न 10.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट उतरेंगे। वहां से सेना के चॉपर के जरिए बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से बीएचयू के आईआईटी मैदान जाएंगे। पीएम वहां पर करीब 1,583 करोड़ की योजनाओं की सौगात काशीवासियों को देंगे। इस मौके पर पीएम मोदी वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए जनरेटर प्लांट उपलब्ध कराने वाली करीब 14 संस्थाओं को सम्मानित भी करेंगे।

You Might Also Like

सिंगापुर ओपन : पीवी सिंधु पहली बार फाइनल में, वांग झी से होगी खिताबी भिड़ंत
माता वैष्णो देवी यात्रा 14 सितम्बर से फिर से शुरू होगी, भूस्खलन के बाद दो हफ्ते तक रही स्थगित
दीप्ति शर्मा के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि : झूलन गोस्वामी के ‘ऐतिहासिक’ रिकॉर्ड की बराबरी
जयशंकर का एक फोन और बन गई बात : ईरान ने दी होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को गुजरने की इजाजत…
लखनऊ होगा देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस शहर, सीएम योगी तय की समय सीमा
TAGGED:development planskashipm modiuttar pradesh
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?